नई दिल्ली। सोते
समय ज्यादातर लोगों सपने आते है। सपने में बहुत से लोग नींद में भी चलने
लगते है। लेकिन एक महिला ने सपने में कुछ ऐसा किया जिसके बाद उसकी जान पर
बन आई। जी हां, एक अमेरिकी महिला ने सपने में कुछ ऐसा कर डाला जोकि उसके
लिए मुसीबत बन गया।
दरअसल, इस महिला महिला को सपना आया था कि वह और उसका
मंगेतर तेज गति से चल रही एक ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान कुछ
बुरे लोगों से अगूंठी को बचाने के लिए उसने इसे निगल लिया। महिला के लिए
बुरी बात यह हुई कि उसने सपने में ही नहीं, बल्कि हकीकत में ही अंगूठी निगल
ली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद महिला को अस्पताल जाकर सर्जरी करानी पड़ी। कैलिफोर्निया निवासी 29 वर्षीय जेना इवांस जब इस बुरे सपने के बाद जगी तो उसने देखा कि उसकी हीरे की अंगूठी उसकी उंगली में नहीं थी। परेशान महिला ने इस घटना के बारे में बताने के लिए उसने अपने मंगेतर को जगाया और इसके बाद दोनों अस्पताल पहुंचे।
ये भी पढ़ें - यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!
यह घटना पिछले सप्ताह के अंत में घटी। जब एक्स-रे स्कैन कराया गया तो इवांस
के पेट में 2.4 कैरेट की अंगूठी होने की पुष्टि हुई।
इवांस का कहना है कि
जब उसके पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई तो उसे उसकी मृत्यु
होने से संबंधित रिलीज फॉर्म पर हस्ताक्षर करने को कहा गया।
ये भी पढ़ें - सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट
इवांस ने कहा, ‘इस समय मैं काफी रोई, क्योंकि अगर मैं मर गई तो बड़ी पागल कहलाऊंगी। मैंने इस शापित सगाई की अंगूठी के लिए लंबा इंतजार किया।’ सर्जरी के बाद पेट से सफलतापूर्वक अंगूठी निकाल ली गई।
ये भी पढ़ें - यहां होती है चमगादडों की पूजा