दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा-भगवा वस्त्र पहने लोग कर रहे हैं बलात्कार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 सितम्बर 2019, 4:04 PM (IST)

भोपाल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने आज फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। आज भगवा पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहने लोग बलात्कार कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इनके बयान से कांग्रेस पार्टी को कई बार फजीहत झेलनी पड़ी है। गत दिनों दिग्विजय सिंह ने भाजपा और बजरंग दल पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी करने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अनुच्छेद 370 को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का संदर्भ लें और देखें कि कश्मीर में क्या हो रहा है। मोदी सरकार ने आग में हाथ डाला है और कश्मीर को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। मैं मोदी जी, अमित शाह जी और अजीत डोभाल जी से सावधान रहने की अपील करता हूं, वरना हम कश्मीर खो देंगे।