महिला से प्रेम संबंध रखने पर युवक को पीटा, पेशाब पिलाया, वीडियो वायरल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 सितम्बर 2019, 12:05 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले के निम्बी जोधा गांव में प्रेमी जोड़े के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के महिला से अवैध संबंध होने स्थानीय लोगों ने पहले तो उसे पीटा और उसके बाद उसे पेशाब पिलाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया। एक मह‍िला और पुरुष को आपत्त‍िजनक हालत में पकड़े जाने पर दोनों के बाल काट द‍िए और पुरुष को सबके सामने पेशाब पीने पर मजबूर क‍िया गया। इस घटना का वीड‍ियो क‍िसी ने र‍िकॉर्ड कर ल‍िया और दो द‍िन बाद यह वीड‍ियो तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में आदमी को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने मूत्र पीने के लिए मजबूर किया क्योंकि उसका उसकी चाची के साथ संबंध था। वीडियो में व्यक्तियों के एक समूह को आदमी को मूत्र पीने के लिए मजबूर करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों द्वारा युवक की चाची की भी पिटाई की गई और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी महिला के परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे