Rajasthan : बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 सितम्बर 2019, 08:32 AM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) ने अपना जादू से राजनीतिक पंडितों को चौका दिया है। राजस्थान में दस साल पुराना इतिहास फिर दोहरा दिया है। बसपा के सभी छह विधायक सोमवार रात को कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी विधायक अब तक बाहर से कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे। इससे बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमने यह राज्य हित में फैसला लिया है।
बसपा विधायकों ने सोमवार देर रात कांग्रेस की सदस्यता ली। रात 10:30 बजे सभी विधायक विधानसभा पहुंचे। बसपा विधायक राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), बसपा विधायक दीपचंद खेरिया और संदीप यादव (विधायक, तिजारा) ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए राजस्थान की कांग्रेस सरकार अब बहुमत से छह विधायक ज्यादा हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी के विधायक कांग्रेस को अब तक बाहर से समर्थन दे रहे थे। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था. वह 200 विधानसभा सीटों में से 99 पर आकर रुक गई थी। मगर उपचुनाव में 100 का आंकड़ा छु गया था। अब तक सरकार पर तलवार लटकती रहती थी, मगर अब बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर अशोक गहलोत ने राजस्थान में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।