आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 सितम्बर 2019, 08:13 AM (IST)

मेष: ग्रह नक्षत्र पूरी तरह आपके अनुकूल बने हुए है। किसी प्रकार का नया काम हाथ लेना हो तो ग्रहस्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। अर्थव्यवस्था तेजी से सुधरेगी। आपकी योग्यता उभरकर सामने आएगी। पुराना रोग समाप्त होगा। इन दिनों आप अपनी क्षमताओं को परखने व जानने का आत्ममंंथन भी करेंगे। जिसके आधार पर कोई भी नवीन योजना बनाने का प्रयास भी होगा जो आपके अनुकूल ही रहेगा। उनकी राय से किया गया कार्य लाभ दे सकता है। शुभ समाचार के योग बने है।


वृषभ: ग्रहों की परी मेहरबानी आप पर बनी हुई है। परिणामस्वरूप धन की प्राप्ति होगी साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। विरोधी को परास्त करना पड़ेगा, आपकी बात से वह सहमत हो जाएगा। आकाशीय ग्रहस्थिति उत्तम बनी है। उसका अधिकाधिक लाभ उठा लें। रूपये पैसे की आवक बनी रहेगी। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा हो तो वह समाप्त होने के आसार बने है। जो लोग आपकी गलतियां ढ़ूंढ रहे थे और आपकी बात को महत्व नहीं दे रहे थे अब उस स्थिति में बदलाव आएगा और आपकी बात का समर्थन व सहयोग मिलता चला जाएगा।

मिथुुन: आज समय साधारण ही है। जरूरी कार्य को आज की अपेक्षा कल पर रखे तो लाभ में रहेंगे। आज आप जिस तनाव से गुजर रहे है उस तनाव का समाधान कल हो जाएगा। आज किसी काम में छोटा-मोटा व्यवधान आने से मानसिक उद्वेग रह सकता है लेकिन जल्दी ही आपकी समस्या समाप्त होने वाली है। जिस कार्य के लिए आज आप भागदौड़ कर रहे है उसका अनुकूल परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा। आज सहनशील व विन्रम रहकर समय व्यतीत कर लें। किसी का सहारा व सहयोग लेना चाहे तो ले सकते हैं। शानदार समय की शुरुआत जल्दी ही होने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: चंद्र की थोड़ी अनुकूल स्थिति कल से बनने लग जाएगी। आज चंद्र की प्रतिकूलता रहने से नई समस्या का सामना करना पड़ेगा। बचते-बचते घर या बाहर विवाद हो सकता है। नया अथवा पुराना रोग आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आपके अपने ही लोग आपकी रीति-नीति की आलोचना करेंगे। कोई आपका अपमान करने का प्रयत्न करेगा। वित्तीय स्थिति भी बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है लेकिन कल से काफी कुछ सुधार होने वाला है।



सिंह: शानदार समय बना है। जो करना है उसे आज ही शीघ्रातिशीघ्र पूरा कर लें। आज ग्रहनक्षत्र आप पर पूरी तरह मेहरबान है। आगे ऐसी शानदार ग्रहस्थिति मिलना मुश्किल है। आज जहां से भी समर्थन व सहयोग प्राप्त करना चाहेंगे वह मिल जाएगा। आपके गुणों की प्रशंसा होगी। परिवार के लोगों का समर्थन मिलेगा साथ ही अपरिचित लोग भी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

कन्या: आज की अपेक्षा कल का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा अत: जरूरी काम करना हो तो कल करें तो लाभ में रहेंगे। आज आय के कुछ नए स्रोत अवश्य मिलेंगे। पारिवारिक समस्याएं हल तो होगी लेकिन परिवार के मामलों पर अनावश्यक खर्च भी करना पड़ सकता है। आज आपको अपने जरूरी काम को बनाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। दृढ़ता व एकाग्रता से किया गया कार्य सफलता दिला सकता है। अगले आने वाले दो दिन शानदार फल देने के लिए आ रहे हैं। कल की प्रतीक्षा करें।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम




तुला: ग्रहस्थिति शानदार बनी हुई है। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आज का दिन हंसी-खुशी व मौजमस्ती में व्यतीत होगा। किसी समारोह में भाग लेना पड़ सकता है। कम मेहनत में अधिक लाभ होने की संभावना बनी हुई है। निसंकोच अपने कार्य को अंजाम देते हुए चलें। समस्या नई हो या पुरानी समाधान मिल जाएगा। अनुभवी लोग मदद के लिए आगे आएगे।


वृश्चिक: आज की अपेक्षा कल का दिन ज्यादा उत्तम रहेगा। अगर महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो कल पर रखें तो अधिक लाभ होगा। बचते-बचते कोई उलझने का प्रयास करेगा। यदि आपने नम्र रहकर कार्य किया तो बिगड़े हुए कार्य की गुत्थी सुलझा लेंगे। कल से गाड़ी पूरी तरह पटरी पर आ जाएगी। आगे आने वाले दो दिन गोल्डन समय रहेगा। आज की समस्या कल नहीं रहेगी। आज जैसे-तैसे अपना दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत कर लें।


धनु: महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आज ही पूरा कर लें। आज दृढ-निश्चय के फलस्वरूप किसी भी प्रकार का उलझा हुआ कार्य क्यों ना हो वह आसानी से सुधर जाएगा। समाजसेवा में रुझान बढ़ेगा। किसी पाटी व मीटिंग आदि में भाग लेना पड़ सकता है। विरोधी का पक्ष नरम पड़ेगा।

यह भी पढ़े : हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता


मकर: उत्तरोत्तर लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आपके मित्र तो साथ देंगे ही साथ ही शत्रु पक्ष सहयोग के लिए तैयार रहेगा। विरोधी अपनी गलती मान लेगा। पूर्व में किया गया परिश्रम अब फलीभूत होगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके प्रभुत्व में बढ़ोतरी होगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की कृपा बनी रहने से कार्य सहजता से बनता चला जाएगा। इन दिनों आपकी पहचान का दायरा दिनोदिन बढ़ता जाएगा। नए-नए मित्र मिलेंगे।


कुंभ: आज मिला-जुला समय रहेगा। कल से ग्रहस्थिति बहुत ही शानदान जाने वाली है जो लगातार कई दिनों तक उत्तम फल प्रदान करेगी। आज आप व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहे। अपने ही कार्य में मन लगाए। धार्मिक यात्रा करना हो तो कर सकते हैं। इन दिनों जो आश्वासन मिलें थे उनकी क्रियान्विति कल से होने लग जाएगी। आर्थिक स्थिति में भी दिन-प्रतिदिन सुधार होने के योग बने है। आज आप जो योजना बना रहे हैं उसकी क्रियान्विति आगे होने वाली है। महत्वपूर्ण निर्णय कल लें।


मीन: आज कोई कड़वी बात आ सकती है। जिस महत्वपूर्ण कार्य को आप गुप्त रखना चाह रहे थे वह प्रकट हो सकता है। विरोधी पक्ष पीछे से अधिकारी वर्ग के कान भरेंगे और आपकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। किसी अनजाने व्यक्ति व नौकर आदि पर विश्वास ना करें। अपना ही कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। आज यात्रा करना ठीक नहीं है। किसी को उधार दी गई राशि डूब सकती है। प्रेम प्रसंग से बचना होगा। कल से आंशिक सुधार हो जाएगा।

यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’