मुंबई में टनल की खुदाई के दौरान एक मजदूर की मौत, एक घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 सितम्बर 2019, 08:50 AM (IST)

मुंबई। मुंबई में आज बड़ा हादसा हो गया है। मेट्रो रेल ( Metro Rail) के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को टनल की खुदाई के दौरान पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया है। हादसे में घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर टनल की खुदाई करने में जुटे हुए थे तो पत्थर का बड़ा टुकड़ा टूटकर सुरंग में गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे