ओडिशा : भ्रष्टाचार के आरोप में 16 सरकारी अधिकारी को किया बर्खास्त

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019, 9:32 PM (IST)

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल 16 सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बर्खास्त अधिकारियों में पांच प्रधानाध्यापक, चार इंजीनियर, दो राजस्व निरीक्षक, दो क्र्लक, एक फार्मासिस्ट, एक अमीन व एक पंचायत कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं।

इन सभी को सतर्कता अदालत ने भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि बीते एक महीने में राज्य सरकार ने 37 सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे