जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से शुक्रवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला जनप्रतिनिधि मंडल ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की।
राज्यपाल को रहाटकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों पर आधारित पुस्तक मन की बात की प्रति भी भेंट की। इस मौके पर भारत सरकार के श्रम मंत्रालय की सलाहकार सदस्य पूजा कपिल मिश्रा व शोभा विजेन्द्र गुप्ता सहित प्रतिनिधि मंडल के महिला सदस्य मौजूद थी। राज्यपाल मिश्र का इस प्रतिनिधि मंडल ने साफा पहनाकर स्वागत किया और श्रीमद्भागवत गीता और खजूर भी भेंट किये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे