Delhi: खतरे में लोकतंत्र, जनादेश का हो रहा गलत इस्तेमाल : सोनिया गांधी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 सितम्बर 2019, 12:05 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(All India Congress Committee) की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए और तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर विचार मंथन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज लोकतंत्र खतरे में है। बेहद खतरनाक तरीके से जनादेश का दुरुपयोग किया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों और गांधी, पटेल, अंबेडकर जैसे नेताओं के सच्चे संदेशों का गलत इस्तेमाल कर वो अपना नापाक एजेंडा पूरा करना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक स्थिति बहुत गंभीर है। नुकसान बढ़ रहे हैं। सामान्य आत्मविश्वास हिल गया है और सरकार जो कुछ भी कर रही है वह बढ़ते नुकसान से ध्यान हटाने के लिए अभूतपूर्व प्रतिशोध की राजनीति में शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कांग्रेस ने कहा कि आर्थिक मंदी और गलतियों को स्वीकार करने के बजाय, सरकार हमेशा की तरह अपनी गलतियों को किसी और पर थोपने में लगी हुई है। बीजेपी को मौजूदा हालात को स्वीकार कर अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कमद उठाने चाहिए।


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और सभी राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों की बैठक ली हैं। सोनिया गांधी के दोबारा पार्टी की कमान संभालने के बाद उनकी अध्यक्षता में पार्टी की यह पहली बड़ी बैठक है।

अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद थे।