ये क्या! शौक के लिए महिला ने अपने बच्चों को बेचा, जानिए फिर क्या हुआ...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 सितम्बर 2019, 12:30 PM (IST)

झेजिआंग। आजकल के लोग शौक पूरा करने के लिए क्या-क्या कर सकते है। यह हाल ही में सुनने को मिला। एक महिला ने अपना शौक पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यह मामला चीन का है जहां एक महिला ने अपने शौक के लिए अपने बच्चों को हो बेच दिया। जी हां, ये सच है। दरअसल, चीन के झेजिआंग के सिक्सी में रहने वाली एक महिला ने अपना क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए अपने दो जुड़वा बच्चों को बेच दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रेडिट कार्ड का बिल 6 लाख 56 हजार रुपए पहुंच गया था। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पहचान के तौर पर, महिला का सरनेम ‘मा’ बताया गया है, जबकि उनके पार्टनर का सरनेम ‘वू’ है। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने मामले का खुलासा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के जुड़वां बच्चों की उम्र अभी दो हफ्ते भी नहीं हुई थी कि उन्होंने दो अलग-अलग परिवारों को उन्हें बेच दिया। बच्चे खरीदने वाले लोग महिला के घर से करीब 700 किमी दूर के रहने वाले निकले।

महिला ने बच्चों को बेचने के बाद मिले पैसे से नया फोन भी खरीद लिया। बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें महिला के पैरेंट्स को दे दिया गया। महिला और उनके पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध

महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई गई है। महिला ने एक बच्चे को 4.5 लाख रुपए में जबकि दूसरे को 2 लाख रुपए में बेचा दिया। इसके बाद महिला का पार्टनर भी इस पैसे में अपना हिस्सा मांगने लगा। महिला ने कहा कि पैसे खर्च हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने सितंबर में प्रीमैच्योर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद उनका पार्टनर हॉस्पिटल नहीं आया और न ही पार्नटर के घर वाले ही महिला की मदद के लिए आए। इसके बाद महिला को बच्चे बोझ लगने लगे।

ये भी पढ़ें - मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों