आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 सितम्बर 2019, 09:00 AM (IST)

मेष: आज एक समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। एक बडी अडचन कम हो जाएगी। जो लोग आपका काम नहीं कर रहे थे अब स्वेच्छा से आपकी मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में जो छोटी-मोटी बातें चल रही हैं, उनमें नरमी आ जाएगी। जीवनसाथी के नाम से जो कामकाज चल रहे हैं उसमें अधिक लाभ हो सकता है। किसी नए व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता आपको पडेगी। आय के उचित माध्यम से ही कार्य करें अन्यथा कष्ट आ सकता है। एक से अधिक स्रोतों से आय हो सकती है। आज खानपान में शाकाहार की प्रमुखता रहेगी।

वृषभ:
आज व्यावसायिक मामलों में थोडी ऊंच नीच रहेगी। आपकी सारी कोशिशों के बाद भी घटनाक्रम एक निश्चित मोड ले रहा है। शुभ बातों के अलावा एक दो अप्रिय बात भी सामने आ सकती है। नौकरी या व्यापार में किसी एक खास व्यक्ति के रुख या व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपकी राय किसी के बारे में बदल जाएगी। कार्य विस्तार में आपको धन की बहुत अधिक आवश्यकता रहेगी। ऋण लेकर भी कार्य करना चाहेंगे। लाभ और हानि की सीमा रेखा अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ दिन ऐसे ही चलने दें। निजी संबंधों में दिन साधारण रहेगा। संतान के लिए दिन शुभ है। नए लोगों से मिलना होगा। एक दो लोग काम के हो सकते हैं। यात्रा का विचार त्याग दें।

मिथुन:
पारिवारिक जीवन में आ गई उलझन अब धीरे-धीरे हल हो जाएगी। जीवनसाथी के मन में चल रहा असंतोष कम हो जाएगा। संतान के व्यापार व्यवसाय में कोई परेशानी आ सकती है। सब कुछ ठीक-ठाक नहीं रहेगा पर संध्या तक समस्या का समाधान आ जाएगा। आज किसी महत्वपूर्ण नेता या उच्चाधिकारी से मिलना हो सकता है। सरकारी लोगों से कोई काम निकल सकता है या कोई आश्वासन मिल सकता है। कार्यक्रम स्थल की किसी घटना से या किसी अधीनस्थ के व्यवहार से परेशानी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य थोडा नरम ही रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज मन थोडा अशांत सा रहेगा। थकान सी भी महसूस होगी। किसी के विरोधी व्यवहार से आप निर्णय नहीं कर पाएंगे कि क्या किया जाए। आर्थिक दबाव बहुत होते हुए भी आप अपने काम को जारी रखेंगे। संतान के लिए अच्छा दिन है। कुछ नया कर के दिखाने की भावना रहेगी। नौकरी करते हैं तो आज दिन बडा अच्छा जाएगा। आज कुछ अच्छा साहित्य पढने को मिल सकता है। कोई नई बात खोजने की इच्छा होगी। सुख सुविधा की वस्तु खरीदेंगे और घर में किसी को बताना भी नहीं चाहेंगे। प्राकृतिक चिकित्सा या योगा पर आज ज्यादा ध्यान देंगे।

सिंह:
आज सुबह से ही कुछ खास करने की इच्छा रहेगी। अपनी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ नया करने की सोचेंगे। इस तरह के सहयोगी भी मिल जाएंगे। यह समय सहयोग व समर्थन के दृष्टिकोण से अच्छा चल रहा है। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। कुटुम्ब में चल रहे विवाद कानूनी समस्या बन सकते हैं। एक-दो दिन सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक मामलों में स्थिति थोडी ठीक रहेगी परन्तु भुगतान का तनाव बना रहेगा। शाम को मौजमस्ती का सा मूड रहेगा। मित्र भी ऐसे ही मिलेंगे।

कन्या:
आज के दिन श्रम बहुत करना पडेगा और उसके मुकाबले आपको लाभ नहीं होगा। किसी दुस्साहस भरे काम को करने की योजना बनाएंगे और दो-तीन लोगों की मदद से उस पर अमल करने की कोशिश भी करेंगे। लेन देन का भारी दबाव आपको पीछे कदम हटाने को मजबूर कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोडा कठिन है और वे कामकाज में गलती छोड सकते हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय इतना अनुकूल नहीं है और उन्हें बहुत अधिक सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए।


ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

तुला: आज का दिन मध्यम श्रेणी का है जिसमें बहुत अधिक खर्चें होंगे, यात्राएं होंगी और बिना योजना के एक-दो काम होंगे। परप्रपंच में नहीं पडें जिसमें आप अपना काम तो भूल जाएं और दूसरों का काम ही प्रधान हो जाए। घर-परिवार के मामलों में बहुत ज्यादा रुचि लेंगे। किसी कार्यक्रम या दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना ही नजर आ रही है, आर्थिक लाभ अभी नजर नहीं आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां कल तक सुधर जाएंगी और कार्य निष्पादन उच्चकोटि का हो सकता है। यात्राएं आप कर सकते हैं परन्तु वे खर्चा ही सिद्ध होंगी।

वृश्चिक:
घर परिवार के किसी निर्णय को लेकर आप परेशानी में रहेंगे। आप कोई निर्णय भी नहीं कर पाएंगे और शुरुआत के लाभ से भी पिछड जाएंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए कोई भी नया कदम उठाने में जोखिम है और शुरू में खर्चा बहुत ज्यादा है। आज की हुई मेहनत कल काम तो आ सकती है परन्तु इतना धीरज रखना मुश्किल हो जाएगा। निजी संबंधों में समय थोडा सा नाजुक है और आपको अतिरिक्त कौशल का परिचय देना होगा। आप जो भी कर रहे हैं उसमें खाली हौसले से ही काम नहीं चलेगा। लोगों का समर्थन भी हासिल करना होगा। कारोबारी यात्रा सीमित लाभ देगी, पेट के विकार या कमर दर्द से परेशानी हो सकती है।

धनु:
तमाम बाधाओं के बाद भी आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। आप जितना अधिक तानाबाना रचेंगे उतना ही जाल में उलझते चले जाएंगे। काम को फैलाकर करने की प्रवृत्ति का त्याग कर दीजिए। इस समय भाग्यबल से आय अच्छी हो सकती है परन्तु खर्चे के इंतजाम आगे से आगे है। भागीदारी के मामले में कोई भी गलत निर्णय आपको नुकसान में ले जा सकता है। घर परिवार के जो छोटी मोटी बातें हैं उन्हें आगे के लिए टाल दें, आज कोई सार्थक परिणाम नहीं आएगा। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में और सम्मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

मकर: आज का दिन कामकाज के लिहाज से बहुत व्यस्त जाने वाला है परन्तु व्यर्थ के काम ही करने पडेंगे। आज ऐसे किसी काम में हाथ डालेंगे जो किसी भी तरह का कोई लाभ नहीं देने वाला है। बाहर की यात्रा त्याग दें क्योंकि चंद्रमा अनुकूल नहीं हैं। दैनिक लाभ की मात्रा में बढोतरी होगी। आपके द्वारा अपनाई गई नई नई युक्तियां आर्थिक लाभ को बढा देंगेी। व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और अन्य के मुकाबले अच्छा कार्य करेंगे। आज बडे विद्वानों या धार्मिक व्यक्तियों से मिलना हो सकता है और उनके उपदेश आपको लाभ दे सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में आपके काम नहीं बनेंगे और आपको थोडी प्रतीक्षा करनी चाहिए।

कुंभ:
आज एक तरफ प्रभाव क्षेत्र में तेजी से वृद्धि होगी। आप अधिक उत्तरदायित्व वाले कार्य दिए जाएंगे। स्वभाव में एक साधारण सा परिवर्तन इन दिनों देखने को मिल सकता है और आप अपना महत्व बढने के साथ ही थोडा रुखापन दिखाएंगे। इस समय आपको अधिक विनम्र रहने की आवश्यकता है और आई हुई हर बाधा को केवल व्यवहार के दम पर दूर कर लेना है। आपको मिलने वाला भुगतान अभी नहीं मिलेगा और बाद में मिलेगा, इससे आपको परेशानी होगी। नियोजक या सरकारी लोग इतने प्रसन्न नहीं हैं परन्तु आपकी मेहनत रक्षा कर सकती है।

मीन:
आज एक तरफ आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा तो दूसरी तरफ कहीं से कोई भुगतान प्राप्त होगी और ऋणों का पुनर्भुगतान ढंग से कर सकते हैं। भाग्य के बल पर नए काम हाथ लगेंगे, नए लोग सहयोग करेंगे और पुरानी एक समस्या से एकदम से छुटकारा मिल जाएगा। दाम्पत्य जीवन में थोडा सा सुधार आएगा। जीवनसाथी के नाम से जो काम चल रहे हैं उनमें आपको आंशिक सफलता मिल सकती है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। इस समय का किया हुआ कोई भी व्यापारिक दुस्साहस आपको लाभ देगा।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम