राम जेठमलानी देश के सबसे महंगे वकील थे, लेते थे इतना पैसा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 सितम्बर 2019, 11:24 AM (IST)

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) के सीनियर वकील राम जेठमलानी (ram jethmalani) की 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वकालत के करीब 70 साल के अपने करियर में उन्होंने कई बड़े केस लडे। इंदिरा गांधी के हत्यारों से लेकर अफजल गुरू के मामले में भी जेठमलानी ने ही पैरवी की थी।


यहां जानेंगे क्यों कहा जाता था उनको देश का सबसे महंगा वकील...

राम जेठमलानी एक केस के लिए करीब कम से कम 25 लाख रुपए लेते थे। केस के प्रति उनकी लगन को देखते हुए क्लाइंट उन्हें कोई भी रकम देने को तैयार हो जाते थे। इतना ही नहीं जेठमलानी हर केस की हियरिंग (सुनवाई) के लिए भी अलग चार्ज लेते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अदालत में उनकी एक सुनवाई का चार्ज करीब 10 से 20 लाख रुपए के बीच होता था। राम जेठमलानी सीनियर वकील होने के साथ-साथ राज्यसभा के सांसद भी थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में देश के कानून मंत्री भी रहे। उनकी खेल में भी काफी रूचि थी। जेठमलानी बैडमिंटन देखने और खेलना काफी पसंद करते थे। उन्होंने अपने सांसद निवास में भी एक इनडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवा रखा था।