बॉलीवुड ने ISRO से कहा, 'हार मत मानो', जानें क्या बोले अमिताभ, शाहरुख, अजय देवगन...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 सितम्बर 2019, 7:54 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और कमल हसन (Kamal Haasan) जैसे शीर्ष सितारों ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा पर जीत हासिल करने के प्रयास की सराहना की।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, "चंद्रमा 3,84,400 किलोमीटर दूर है और हम 2.1 किलोमीटर पर असफल हुए हैं जो कि मार्जिन का 0.0005463 प्रतिशत है। यहां तक कि यह असफलता भी एक नई शुरुआत का आधार है। यहां तक कि इस असफलता में भी सफलता का स्वाद है। हमारे वैज्ञानिक और इसरो तारीफ-ए-काबिल हैं।"

शाहरुख ने अपने ट्वीट में कहा, "कभी-कभी हम अपने जिस लक्ष्य पर जाना चाहते हैं, वहां पहुंच नहीं पाते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम आशा और विश्वास कर सकते हैं। हमारी वर्तमान स्थिति हमारी अंतिम और आखिरी मंजिल नहीं है! हमें आप पर गर्व है इसरो।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कमल हसन ने ट्वीट किया, "यह असफलता नहीं है। अनुसंधान और विकास में एक सीखने की अवस्था होती हैी। यह पल सीखने का वही अनमोल क्षण है। हम जल्द ही चंद्रमा पर होंगे, शुक्रिया इसरो। राष्ट्र को आप पर भरोसा है।"


ये भी पढ़ें - सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

अजय देवगन ने लिखा, "देश एक साथ खड़ा है, गर्व और उम्मीद है! धन्यवाद इसरो।"


ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी

तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, "गला भर आया है, आंखों में आंसू हैं और यह सिर्फ इसलिए है कि कितनी खूबसूरती से आपने पूरे देश को आशा की एक सूत्र में बांध दिया है .. जब आप जानते हैं कि आप लंबी छलांग लगाने वाले हैं, तो ऐसे में कुछ कदम पीछे खींचना ठीक है। आप हमारे हीरो हैं इसरो।"


ये भी पढ़ें - सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान

भूमि पेडनेकर ने लिखा, "विज्ञान में कभी कोई असफलता नहीं होती, इसमें केवल सीख होती है। हम इससे आगे बढ़ते हैं और अगली उपलब्धि पाने की दिशा में काम करते हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने जो भी किया और हासिल किया, वह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है और इन नायकों पर हमें नाज है!"


ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, "सफलता और असफलता आएगी और चली जाएगी, लेकिन सफल होने का दृढ़ संकल्प हमेशा स्थिर रहेगा। आप पर गर्व है इसरो।"


ये भी पढ़ें - शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

करण जौहर ने ट्वीट के जरिए कहा, "इसरो के अविश्वसनीय प्रयासों को सलाम। एक ऐसे राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है, जिसके पास सबसे अधिक प्रतिभाशाली दिमाग है।"


ये भी पढ़ें - सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान

शेखर कपूर ने लिखा, "जीवन का सबक। हमारे द्वारा उठाया गया प्रत्येक कदम हमारी यात्रा का हिस्सा है। जब तक हम आगे बढ़ते रहेंगे, हमारी यात्रा जारी रहेगी। एक बच्चे की तरह हम ठोकर खा सकते हैं, गिर सकते हैं और उठ सकते हैं। सीखें और फिर से चलें। चंद्रयान 2 एक बहुत बड़ी सफलता है। यह हमारी यात्रा का एक हिस्सा है, ताकि अंतरिक्ष की सीमाओं का पता लगाया जा सके।"


ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी

सोनू सूद ने ट्वीट किया, "हर भारतीय को आप पर गर्व है। इसरो, हम आपको सलाम करते हैं।"


ये भी पढ़ें - विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा

स्वरा भास्कर ने लिखा, "प्रिय टीम इसरो, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमें आप पर गर्व है! आप अपने प्रयासों से प्रेरणा देना जारी रखें!" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट