इस अभिनेता को थंडर की तरह हॉट लगती है इलियाना डीक्रूज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 सितम्बर 2019, 7:41 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज (Ileana DCruz) इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिस पर उन्हें उनके फैंस से बेहतरीन कमेंट मिलते रहते हैं।

उनके दिवानों में हाल ही में एक नया नाम अभिनेता और 'मैं तेरा हीरो' में उनके को-स्टार रहे वरुण धवन (Varun Dhawan) का जुड़ गया है।

इलियाना ने इंस्टा पर एक बेहद हॉट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें व्हाइट स्विमसूट में लेटे हुए देखा जा सकता है। इस पर अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, "वेटिंग फॉर द सन टू कम आउट।"

वरुण ने इस तस्वीर पर कमेंट में 'थंडर' (बिजली कड़कना) का इमोजी पोस्ट किया।

दूसरे बी-टॉउनर्स सेलिब्रिटी भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके। मलाइका अरोड़ा ने फायर का इमोजी पोस्ट किया।

काम की बात करें तो इलियाना अनीस बज्मी की 'पागलपंती' में नजर आएंगी। उनके साथ अनिल कपूर और जॉन अब्राहम फिल्म में काम कर रहे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे