प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सादगी का परिचय, रूस में फोटो सेशन के दौरान सोफा हटवाया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 सितम्बर 2019, 2:33 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने रूस दौरे पर फोटो सेशन के दौरान उनके बैठने के लिए विशेष रूप से लाए गए सोफे पर बैठने से मना कर दिया और अन्य लोगों के साथ बैठने के लिए साधारण कुर्सी मंगवाई। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें मंगलवार को मोदी द्वारा सोफा के बजाय कुर्सी पर बैठने के लिए कहने के बाद अधिकारियों को सोफे के स्थान पर कुर्सी रखते हुए देखा जा सकता है।

गोयल ने ट्वीट कर बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी दिखी जब वे अपने लिए किए गए विशेष प्रबंध को खारिज कर अन्य लोगों के बीच साधारण कुर्सी पर बैठ गए। मोदी व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में शामिल होने दो दिवसीय रूस यात्रा पर गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी तारीफ में हमारे पास शब्द नहीं है। इसमें उनकी सादगी दिखाई देती है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमारे पास एक उदार और गंभीर प्रधानमंत्री है। वे जमीन से जुड़े हैं।’

एक यूजर ने ट्वीट किया कि मोदी जी की सादगी उन्हें दुनिया का सबसे सम्मानित नेता बनाती है। वे जो संदेश देना चाहते हैं, वह उनकी बात में स्पष्ट रहता है। वे जानते हैं कि देश के लिए क्या बेहतर है। वे लोगों के लिए तो बहुत विनम्र हैं, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए बहुत सख्त।