Delhi: दिल्ली पुलिस ने शेहला रशीद पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 सितम्बर 2019, 1:40 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद (Shehla Rashid) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शेहला पर सेना के खिलाफ झूठी सूचना फैलाने का आरोप है। शेहला ने 18 अगस्त को कई ट्वीट किए थे, इसमें सेना पर कश्मीरियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को सेना ने झूठा बताया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे