हॉकी इंडिया ने वेबसाइट, ऐप को दोबारा से लांच किया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 05 सितम्बर 2019, 8:12 PM (IST)

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने नए यूजर्स के लिए अपनी वेबसाइट और ऐप को फिर से लांच किया है।
वेबसाइट के माध्यम से सभी भारतीय हॉकी प्रशंसकों को मैच की जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े जुटाने में आसानी होगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने नए वेबसाइट के लांच होने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा, " हॉकी इंडिया के वेबसाइट और ऐप को फिर से लांच करने पर मुझे खुशी हो रही है। पिछले कुछ समय से भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फैन्स अब हॉकी इंडिया से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी इस वेबसाइट और ऐप पर पा सकते हैं।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे