Beautiful Look With Makeup : खूबसूरत और अच्छे लुक के लिए अपनाएं मेकअप के ये टिप्स

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 सितम्बर 2019, 3:57 PM (IST)

हर महिला और लडक़ी खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए ज्यादातर महिलाएं अच्छे प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं घरेलू तरीकों से भी चेहरे पर निखार लाती हैं।

लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि मेकअप के इस्तेमाल से जुड़ी कम जानकारी होने की वजह से महिलाएं वह निखार नहीं पा पाती हैं। आज हम आपको मेकअप को लेकर कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपने लुक बेहतर बना सकते हैं। उन टिप्स के बारे में आइए जानते हैं।

ब्लशर लगाने का तरीका अगर आपको अपनी उम्र कम दिखानी है, तो ब्लशर को चिक बोन के ऊपरी भाग पर लगाएं। इससे चेहरे का स्ट्रक्चर अलग से दिखेगा जो कि आपको जवां दिखने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अगर लिपस्टिक लगाने के बाद आपको अपने होंठ भरे-भरे नहीं लगते तो पहले उसे टूथ ब्रश से स्क्रब कर ले। फिर उस पर सिरका लगाएं। उसके बाद होठोंं पर लिप पेंसिल लगाकर लिपस्टिक लगाएं इससे आपके होंठ भरे-भरे नजर आएंगे।

सुंदर से लिप कलर के लिए अगर आपको लगता है कि आपके लिपस्टिक वह कलर नहीं दे रही जो की पैकेट पर दिया हुआ है तो आप एक सिंपल सा उपाय कर सकते हैं लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा अपने होठों पर कंसीलर लगाएं फिर ऊपर से लिपस्टिक लगाएं।

लंबी और घनी आई लैश के लिए अपनी पुरानी मस्कारा की शीशी को कैस्टर ऑयल, एलोवेरा जेल और विटामिन ई तेल से भर दीजिए। इन्हें मिक्स करके अपनी पलकों पर रात को सोने से पहले लगाइए। रात भर ऐसा ही रखें जिससे आपकी पलकें घनी हो जाएं।

हमेशा लाइट ब्राउन पेंसिल यूज करें अपनी आईब्रो को भरने के लिए हमेशा लाइट शेड की पेंसिल का यूज करें। बाद में आइब्रो पर अपनी उंगली से पेंसिल के शेड को फैला ले। इससे आपकी आईब्रो क्रांतिक रूप से घनी लगेगी।

ये भी पढ़ें - ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम