मुंबई। बॉलीवुड स्टार काजोल (Kajol) और आमिर खान (Aamir Khan) उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में 'लंबे वक्त के बाद' मिलकर रोमांचित थे।
काजोल ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ अपनी एक सेल्फी साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "लंबे वक्त के बाद"। तस्वीर में जहां आमिर सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए, वहीं काजोल काले और सुनहरे रंग की साड़ी में दिखीं।
आमिर और काजोल को आखिरी बार 2006 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फना' में एक साथ स्क्रीन पर देखा गया था। दोनों सितारों ने 1997 की सुपरहिट फिल्म 'इश्क' में भी साथ काम किया था।
अंबानी निवास में हो रहे गणपति समारोह में कई बॉलीवुड सितारों को देखा गया। इनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, रेखा, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, करण जौहर और अदिति राव हैदरी शामिल हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे