मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हाई-टी पर आमंत्रित किया

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 सितम्बर 2019, 4:52 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर बुधवार को हाई-टी पर आमंत्रित किया है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आमन्त्रण को सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल के सम्मान में 4 सितम्बर को अपने राजकीय निवास पर सांय 4 बजे हाई-टी का आयोजन रखा है। राज्यपाल सिंह बुधवार को सांय चार बजे मुख्यमंत्री के राजकीय निवास पर जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कल्याण सिंह का सोमवार 9 सितम्बर को जयपुर से लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे