आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 02 सितम्बर 2019, 08:04 AM (IST)

मेषः समय कुछ विशेष चल रहा है और आपको अपने सारे संसाधनों को एकत्रित करके और महत्वपूर्ण काम संपादित कर लेंवे। खान-पान में शुचिता बरतें। बहुत गरिष्ठ भोजन खाने को मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्रों में कोई नया अनुभव हो सकता है। हो सकता है ज्ञान का कोई नया मार्ग भी खुले। जीवनसाथी का यह अत्यंत कठिन समय चल रहा है, परन्तु वे इस दौर से बाहर निकल जायेंगे। संतान के लिए शुभ समय है और कोई न कोई उपलब्धि होगी। व्यावसायिक भागीदारी में बहुत ही ज्यादा ध्यान रखें। मीठी वाणी से समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

वृषभः आज एक तरफ तो आपको अपार सहयोग मिलेगा, दूसरी तरफ कोई बहुत भारी विरोध भी मिलेगा। कोई नहीं चाहता कि आप स्वतन्त्रता से कार्य करें। आपके वैवाहिक या व्यक्तिगत जीवन में यह शानदार समय चल रहा है, जब आप तमाम बाधाओं के होते हुए भी अपना काम दृढ़ता के साथ करेंगे। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। कारोबारी यात्रा का त्याग कर दें, क्योंकि इसमें आपको हानि होगी। आज कोई नीतिगत निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं, जिसका खामियाजा सोने से पहले ही भुगतना पड़ेगा। कार्य-क्षेत्र में सावधानी बरतें, सरकारी लोग आपको परेशान कर सकते हैं। संतान के लिए दिन ठीक है और वे अपनी कोई उपलब्धि आपको गिना सकते हैं।

मिथुनः आज का दिन परेशानियों में ही बितेगा। बहुत कोशिशों के बाद भी काम-काज में गति नहीं आयेगी और कोई न कोई अड़चन ही रहेगी। पिता पक्ष की तरफ से थोड़ी-बहुत चिंता बनी रहेगी, जिसका संबंध स्वास्थ्य से होगा। विरोधी आपके विरुद्ध कार्य करते रहेंगे, किसी मामले में नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। आज संतान के लिए अच्छा दिन नहीं है और उन्हें किसी मामले में भारी परेशानी उठानी पड सकती है। कठिनाईयों के बाद भी आपकी लोकप्रियता का दिन है और आप के काम-काज की प्रशंसा की जायेगी। निजी संबंधों में सावधानी बरतें, कोई अप्रिय बात सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज दिन भर अत्यन्त वयस्त रहेंगे और दिन में आधे से ज्यादा काम तो कर हीं नहीं पायेंगे। घर-परिवार के लोगों से मिलने में ही समय बीत जायेगा। वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। कारोबारी यात्रा सफल हो सकती है और आपको आर्थिक लाभ तुरन्त हो सकता है। खान-पान में बहुत ही सावधानी बरतें, क्योंकि आज काफी चिकना-चुपड़ा और गरिष्ठ भोजन खाने को मिलेगा। किसी कानूनी विवाद में फंसने के आसार हैं, समय रहते ही इसका समाधान कर लें। खाने-पीने में दूषण की वजह से संध्या के बाद थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है।


सिंहः आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा जायेगा और आपके व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। महत्व के काम बनेंगे। किसी एक मामले में जो ढिलाई चल रही थी, उसमें आज गति आ जायेगी। आपकी सारी गतिविधियां जन्मस्थान के आस-पास ही केन्द्रित रहेंगी। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है, परन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें चलती रहेंगी। वाहन-सुविधा बढ़ेगी और घर में सुख-सुविधा की चीजें भी बढ़ेंगी। निजी रिश्तों में थोड़ी दूरी बरतना ही ठीक है।


कन्याः आज के दिन कोई यात्रा नहीं करें और मजबूरी में करनी पड़े, तो भी लंबी दूरी की यात्रा नहीं करें। घर-परिवार के मामलों में समूह में उठना-बैठना होगा और किसी बात को निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। दावत की भी संभावना बनती है। आज आर्थिक दबाव बहुत अधिक रहेगा और धन उधार लेने की कोशिश सफल हो जायेगी। स्वास्थ्य में साधारण-सी नरमी रहेगी और थोड़ी-बहुत दवा खाने से ही काम चल जायेगा। दोपहर के बाद अचानक काम से मन बिछड़ जायेगा और मनोरंजन के लिए कुछ वक्त निकालेंगे। परन्तु शाम को फिर सब ठीक हो जायेगा।

यह भी पढ़े : मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...





तुलाः आज आर्थिक लाभ का दिन है, जो सामान्य से अधिक होगा। जिस मामले में उम्मीद थी, उसमें धन प्राप्ति नहीं होगी, परन्तु किसी अन्य बात से होगी। आज ऐसे काम पर खर्चा होगा, जिसे उचित नहीं कहा जा सकता। पहनने के कपड़े या खाने-पीने का आज ज्यादा खर्चा होगा। संतान की समस्याओं से आप परेशान रहेंगे, परन्तु उसका कोई समाधान नहीं निकलेगा। आज आपका स्वयं का मन भी ठीक नहीं रहेगा और किसी पुरानी बात को याद करते हुए दुखी होते रहेंगे। निजी रिश्तों में बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि कोई तकलीफदेय जानकारी आपको मिल सकती है। आपके विरोधी कुछ न कुछ करते रहेंगे, परन्तु आपकी बजाय वे स्वयं नुकसान उठायेंगे।


वृश्चिकः काम-काज को एक निश्चित गति देने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है, जो कई लोगों की मदद से संभव है। यह आपकी लोकप्रियता का समय है, परन्तु बहुत संघर्ष और बहुत खर्चे की आवश्यकता है। खाने-पीने में आप बहुत अनियमित रहेंगे और उचित भोजन मिलता रहें, यह आवश्यक नहीं है। पेट के विकार परेशान करेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और वह कई तरह से होगी। खर्चों का भी सही अनुमान आपको नहीं हो रहा है। माता का स्वास्थ्य थोड़ा नरम चलेगा। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, परन्तु ऐसी यात्रा से आपको लाभ होगा। धार्मिक मामलों में खर्चा बढ़ेगा। किसी मंदिर या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन हो सकते हैं।

धनुः आप अपने काम-काज में एक निश्चित दिशा दे पायेंगे। मन में भारी असंतोष रहेगा। इसके बाद भी आपके काम के घण्टे उतने ही बने रहेंगे और आप लोगों से सहयोग ले पायेंगे। खर्चें खूब होंगे और जुट भी जायेंगे। कारोबारी यात्रा भी लाभ दे सकती है। इसके साथ ही मन ही मन भारी असंतोष भी चलता रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगाना ही एकमात्र उपाय है। भागीदारी के मामलों में बहुत ही अधिक सावधानी बरतें। ग्रह स्थिति यद्यपि अनुकूल है, परन्तु फिर भी अंदर ही अंदर असंतोष चलता रहेगा।


यह भी पढ़े : यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष



मकरः आज कार्यभार बहुत अधिक रहेगा और होने वाले कामों की संख्या बहुत अधिक रहेगी। आप जो दैनिक कार्य करते हैं, उसके अलावा भी काम इकट्ठा हो जायेगा। इन दिनों कुशल लोगों की कमी रहेगी और आप लोगों को ढूंढते फिरेंगे। तमाम बाधाओं के बाद भी आपकी आय लगातार बढ़ेगी और यात्रा को आप यद्यपि टाल देंगे, परन्तु फिर भी बाहर के शहरों से होने वाली आय में कमी नहीं आयेगी। आज किसी महान् व्यक्ति से या धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। छोटी-मोटी डांट भी खानी पड़ सकती है।

कुंभः आज कारोबारी यात्रा से लाभ हो सकता है। भागीदारी के मामलों में भी लाभ होगा। दैनिक आय बढ़ेगी। यदि नौकरी करते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा जा सकता है और नियोजक की तरफ से कोई लाभ मिलेगा। यदि आप व्यवसायी हैं, तो यह समय और भी ज्यादा अच्छा है क्योंकि आपको अपने व्यवसाय से अच्छे लाभ की कामना कर सकते हैं। या तो कहीं तीर्थाटन करेंगे या किसी धार्मिक स्थल की सैर करेंगे। काम-काज में रूकावट के बाद भी आप अपने प्रयास से पीछे नहीं हटेंगे और कठिन समय को निकालने की कोशिश करेंगे।


मीन: आज का दिन तुलनात्मक दृष्टि से अच्छा जायेगा क्योंकि आपकी धन की कामना पूरी हो जायेगी। किसी अन्जाने स्रोत से धनागम की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ उठना-बैठना होगा। अचानक ऐसे लोगों से मिलना होगा, जो काफी दिन बाद मिले होंगे। आर्थिक लाभ के लिए कोई नया विषय सामने आ जायेगा। आज देवताओं के प्रति आस्था बढ़ जायेगी, न केवल आप दर्शन करेंगे बल्कि खर्चा भी करेंगे। जीवन साथी का स्वास्थ्य और कारोबार अच्छा चलेगा। उनके प्रति किसी नकारात्मक भाव को मन से निकाल दें। यदि आप नौकरी करते हैं, तो नियोजक का मन साफ करने के लिए कुछ उपाय कीजिये। यदि व्यवसायी है, तो अपनी इमेज सुधारिये।

यह भी पढ़े : मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...