गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा-गाय पैदा करने की फैक्ट्रियां लगा देंगे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 सितम्बर 2019, 2:38 PM (IST)

नागपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ( Union Minister giriraj singh ) ने कहा है कि वह गाय पैदा करने की फैक्ट्रियां लगा देंगे और आनेवाले समय में तकनीक के जरिए केवल बछिया ही पैदा होंगी। इससे मॉब लिंचिंग की घटनाएं भी रुक जाएगी और किसानों को फायदा होगा। केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने यह बात नागपुर में मदर डेयरी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने आगे कहा कि विदर्भ की गायें छोटी होती हैं और केवल एक से दो लीटर दूध देती हैं। मैंने पहले भी कहा है कि आने वाले समय में देश के अंदर जो भी गर्भाधान होगा, जो भी गायें पैदा होंगी वे केवल बछिया होंगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सॉर्टिंग सेक्स सीमन के जरिए संभव हो पाएगा। अब मॉब लिंचिंग नहीं होगी और आवारा जानवर उपयोगी बनेंगे। विदर्भ के युवा किसानों को फायदा होगा।