जयपुर। आरएसी के एक जवान के एटीएम कार्ड को क्लोन बनकर शातिर ठगों ने साठ हजार रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। इस संबंध में लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि 13वीं बटालियन आएसी में तैनात हैड कांस्टेबल भीमसिंह ने मामला दर्ज कराया है। 28 अगस्त को चिड़ावा में एटीएम बूथ पर 20 हजार रुपए निकालने गया। काफी प्रयास के बाद भी रुपए नहीं निकलने पर वह वापस आ गया। जिसके कुछ देर बाद ही बैंक खाते से दो बार में 60 हजार रुपए निकल गए।
मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। एटीएम कार्ड संभालने पर वह उसके पास मिला। एटीएम कार्ड क्लोनिंग से ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने मामला दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे