चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारा ( Kartarpur Corridor) प्रोजक्ट को लेकर जीरो प्वाइंट पर आज एक तकनीकी बैठक को लेकर पाकिस्तानी शिष्ट मंडल पहुंच गया है। इस बैठक में उद्घाटन की तिथि को लेकर विचार विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।
सिख तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल अनुमति लेनी होगी। करतारपुर साहिब की स्थापना गुरु नानक देव ने 1522 में की थी।
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा था कि करतारपुर गलियारे पर तनकीकी बैठक शुक्रवार को जीरो प्वाइंट पर होगी। भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
करतारपुर साहिब गलियारे पर तकनीकी बैठक जीरो प्वाइंट पर 30 अगस्त को आयोजित
की जा रही है। जीरो प्वाइंट वह बिंदु है जहां गलियारे का भारतीय हिस्सा और
पाकिस्तानी हिस्सा मिलेंगे।
पाकिस्तान और भारत गुरु नानक के 550वें
प्रकाश पर्व के मौके पर 12 नवंबर को लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर
नारोवाल में गलियारे के उद्घाटन के संबंध में अब भी तौर-तरीकों पर विचार कर
रहे हैं। यह गलियारा 1947 में भारत की आजादी के बाद से दोनों पड़ोसी देशों
के बीच पहला वीजा मुक्त गलियारा भी होगा।