आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 अगस्त 2019, 08:54 AM (IST)

मेष: आज व्यवसाय के मामलों में आप ठीक स्थिति में रहेंगे और प्रतिद्वन्द्वियों की अपेक्षा आपका काम ज्यादा होगा। किसी बाहरी स्रोत से धनागम हो सकता है या कोई सुविधा मिल जायेगी। नौकरीपेशा लोग दबाव में रहेंगे। इनके काम-काज में थोड़ी बहुत रूकावट अधिक चलेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है, उसे कारोबार से जोड़े लें।

वृषभ:
आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। किसी काम के हो जाने से बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिल जायेगी। दाम्पत्य जीवन में समय अच्छा है, परन्तु स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। जीवनसाथी के लिए समय थोड़ा कठिन है। इन दिनों साधारण बोल-चाल में बहुत अधिक ध्यान दें। आपकी बोली हुई बात किसी के भी जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करेगी। पेट से संबंधी विकार से परेशानी हो सकती है।

मिथुन:
माता का मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपकी संतान व्यवसाय करती है, तो थोड़ी-सी सावधानी बरतना आवश्यक है, समय कुछ कमजोर है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी, कोई अन्य बात भी मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है। कार्य-प्रणाली में थोड़ा-सा संशोधन करना पड़ सकता है। हो सकता है, कोई नया विषय बढ़ाना पड़े।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। यदि किसी नये काम की योजना बन रही है, तो सफलता मिल सकती है। संतान को लेकर यदि कोई योजना बना रहे हैं, तो आज निर्णय के लिए अच्छा दिन है। एक-दो बड़े लोगों मिलना हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा में खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के नाम से किये जा रहे कार्यों में लाभ होगा। भागीदारी के मामले गति पकड़ेंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई लोगों के बीच में सम्मानित होंगे।

सिंह:
घर-परिवार में थोड़ा-सा तनाव रहेगा। आप पर व्यर्थ के आक्षेप आयेंगे और आप घटनाक्रम को ढंग से समझ भी नहीं पायेंगे। यदि नौकरी करते हैं, तो पद संबंधी कोई बाधा रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं, तो कर अधिकारियों से सावधानी बरतनी पड़ेगी। खान-पान उच्च कोटि का रहेगा, हो सकता है कि किसी अच्छी दावत में शिरकत करनी पड़े। आज कई नये लोग मिलेंगे और जिस कारण आपका मन बहुत प्रसन्न हो जायेगा।

कन्या:
आज का दिन अच्छा हैे। कोई पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। अपने काम-काज में नवीनता आ रही है और तकनीकी कार्य जुड़ेंगे। कोई बहुत श्रेष्ठ कार्यकर्ता आज आपको मिल सकता है। भागीदारी के मामलों में बहुत सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। आपका मन जगह छोड़ जाने के लिए रहेगा, परन्तु ऐसा कुछ होगा नहीं। माता-पिता अब लगातार दवाईयां खायेंगे और उनके स्वास्थ्य में सुधार बहुत धीरे गति से होगा। यदि नई भागीदारी करना चाहते हैं, तो अभी रूकें और आने वाले समय की प्रतीक्षा करें।


ये भी पढ़ें - ऎसा करने से चमकेगी किस्मत

तुला: यह समय बहुत विशेष है। यह संभव है कि आप या तो किसी दावत में जायें या आप स्वयं आयोजित करें। आज धार्मिक कार्यों पर अच्छा खर्चा होने वाला है, कहीं लेने-देने में कुछ खर्चा कर सकते हैं। आय उस स्तर की नहीं होगी, जैसा कि आप चाहते हैं। खर्चे यथावत बने रहेंगे और उनमें कमी आने की कोई संभावना नहीं है।

वृश्चिक:
व्यवसाय क्षेत्रों में यह सफलता का समय चल रहा है। आज का दिन विशेष अच्छा है। ग्रह-स्थिति शानदार चल रही है क्योंकि आपके आज उठाये हुए कदम आगे चलकर सही सिद्ध होंगे। परन्तु दोपहर से पहले लिए निर्णय शुभफल नहीं लायेंगे। इस समय आपको बहुत सहयोग मिलेगा और सोचे हुए सारे काम होने लगेंगे। यह बड़े खर्चें का समय है और इस कारण से स्वभाव में तेजी का समाधान करना ही पड़ेगा।

धनु:
व्यावसायिक मामलों में आज सफलता का दिन है। किसी मामले पर भावनाओं में तूफान चलता रहेगा, पर आप अपनी मनस्थिति बता नहीं पायेंगे। रिश्तेदारियों को निभाने के लिए यह अच्छा समय है। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। सरकारी लोगों से लाभ होगा और कुटुम्ब में किसी निर्णय प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।


ये भी पढ़ें - कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’

मकर: आप जो भी प्रयास कर रहे हैं, उनके सफल होने की उम्मीद है। कोई अप्रत्याश्यित लाभ हो सकता है। आपको बाद में पता चलेगा कि लाभ की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। सरकारी दफ्तरों में आज अच्छा माहौल नहीं मिलेगा। किसी ऐसे काम में खर्चा करना पड़ेगा, जोकि कानून विरूद्ध है, परन्तु आपकी कोई मजबूरी हो सकती है। व्यवसाय में कुछ नया काम हो सकता है, परन्तु शर्तें बहुत माननी पड़ेंगी। आज खान-पान उच्च कोटि का रहेगा और घर-परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ:
नौकरी में भी आज का दिन बहुत अच्छा जायेगा। बॉस आज बहुत प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि आपका कोई बहुत प्रतिष्ठित काम बनने की स्थिति में है। आज अपने सारे साधन लगाकर भी पर्याप्त लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं, परन्तु कोई काम बन सकता है। अवरोध यथावत चलते रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, परन्तु पिता की सफलता का समय है। धार्मिक मामलों में खर्चा होगा। मन के संदेह परेशान करेंगे। किसी बड़े विद्वान् से मिलना हो सकता है। जेवर-कपड़ों पर भी खर्चा हो सकता है।

मीन:
यात्रा का त्याग कर दें, क्योंकि कष्ट लाने वाली है। व्यावसाय के मामलों में दिन ठीक जायेगा, कोई नया सौदा मिलेगा। परन्तु किसी बड़े लाभ की तो कामना नहीं करनी चाहिए परन्तु सामान्य काम-काज आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम में लाभ होगा। भागीदारी के मामलों में पर्याप्त लाभ होगा। आज कोई नया संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर आपको बड़ा लाभ दे जायेगा। पित्त विकार से सावधान रहें।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप