रावलपिंडी। जम्मू एवं कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के भारत के फैसले से बौखलाए पाकिस्तानी शासकों की बयानबाजियों और गीदड़ भभकियों का दौर जारी है। युद्धोन्मादी बयानों की सूची में ताजा बयान पाकिस्तान के बड़बोले रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद का है जिन्होंने कहा है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान और भारत के बीच अक्टूबर-नवंबर में पूर्ण युद्ध होगा।
पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अहमद ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में अपनी यह भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आजादी के अंतिम संघर्ष का वक्त आ गया है और इस बार भारत के साथ होने वाली जंग अंतिम होगी। बता दें ये वहीं मंत्री है जो जिनपर बीते दिनों लंदन में राजनैतिक विरोधियों के हाथों घूंसा खा चुके शेख रशीद अहमद ने कहा कि हिटलर (नरेंद्र) मोदी की वजह से कश्मीर से बारूद की गंध आ रही है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर मसले का फैसला वहां के नौजवानों के संघर्ष से होगा न कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जरिए। सुरक्षा परिषद अगर मसले का हल चाहती तो अब तक कश्मीर में जनमत संग्रह कराने के अपने प्रस्ताव पर अमल करा चुकी होती। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की वजह से कश्मीर तबाही की कगार पर पहुंच गया है।
उनकी राह में पाकिस्तान ही एकमात्र रोड़ा है। पता नहीं, मुस्लिम राष्ट्र इस मामले में चुप क्यों हैं? हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास चीन जैसा दोस्त है। कुछ दिन पहले ही शेख रशीद अहमद ने कहा था कि अगर भारत, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर हमला करेगा तो फिर भारतीय उपमहाद्वीप का नक्शा ही बदल जाएगा। यह जंग भारत-पाकिस्तान की न होकर उपमहाद्वीप की जंग में बदल जाएगी।
भारत में कश्मीर मुद्दे पर बात करने की हिम्मत नहीं : विदेश मंत्री
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार
को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार के पास कश्मीर मामले
में संवाद करने का पर्याप्त साहस नहीं है। कुरैशी ने यहां एक कार्यक्रम में
एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे कश्मीर मसले में वार्ता के लिए
पाकिस्तान की इच्छा को लेकर सवाल पूछा गया था।
इस मामले में पाकिस्तान के
प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा वार्ता के लगातार आग्रह का जिक्र करते हुए
उन्होंने कहा कि भारत इसे लेकर लगातार गैर प्रतिबद्ध बना हुआ है। उन्होंने
कहा कि अभी कोई बात नहीं होने वाली। भारत पहले कश्मीर में कफ्र्यू हटाए और
बंद नेताओं व नागरिकों को रिहा करे। उन्होंने कहा कि उनमें (भारत में)
कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत करने का साहस नहीं है।
उन्होंने कहा कि जम्मू
एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को
निरस्त करने के खिलाफ वहां की शीर्ष अदालत पहले फैसला दे चुकी थी लेकिन आज
(भारत में) सुप्रीम कोर्ट दबाव में है। उन्होंने कहा कि यह न्यायपालिका की
परीक्षा है कि वह अपने पैरों पर खड़ी रहती है या मोदी सरकार के आगे झुक
जाती है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि कश्मीर पर भारत के फैसले के
बाद दुनिया का रवैया बदला है। पहले पश्चिमी मीडिया पाकिस्तान की आलोचना
करता रहता था लेकिन अब वह कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे को
प्रमुखता दे रहा है।