Uttar Pradesh: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोलीं , यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 अगस्त 2019, 12:39 PM (IST)

लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने हमला बोलते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गई है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है। अगर कोई महिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती। प्रियंका ने योगी सरकार पर ब्लात्कार के आरोपियों को बचाने के भी आरोप लगाए हैं।