Article 370: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले, पाकिस्तान से सिर्फ PoK पर होगी बात

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 अगस्त 2019, 12:12 PM (IST)

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का मसला उठाते हुए कहा है कि अब पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर बात होगी। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। यह बात उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हु्ए कही।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि अब पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर ही बात होगी। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, हम युद्ध नहीं चाहते हैं हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि इनसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अब पाकिस्तान से पीओके को लेकर बातचीत होगी।