Students Union Election-2019: छात्र संघ चुनावों के उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 अगस्त 2019, 09:42 AM (IST)

जयपुर । प्रदेश में छात्रों के हितों के संरक्षण के लिए छात्र संघ चुनाव (Students Union Election-2019) के लिए आज हो गई है। यह संघ चुनाव देश की राजनीति में कदम रखने के लिए पाठशाला का काम करती है। राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) सहित प्रदेश की 10 बड़े विश्वविद्यालय और इनसे संबद्ध रखने वाले कॉलेजों में वोटिंग आठ बजे से लेकर एक बजे तक हुई है।
इस बार मतदान के दिन नतीजों की घोषणा नहीं की जाएगी। छात्रसंघ चुनाव का परिणाम बुधवार सुबह 11 बजे मतगणना के बाद शाम तक जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) कैंपस समेत अन्य विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के साथ शोध प्रतिनिधि के लिए भी अच्छी वोटिंग हुई। काॅलेजाें में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव व संयुक्त सचिव के लिए वोट दिए गए।

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ (RUSU) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पैनल से अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार बड़बड़वाल, उपाध्यक्ष के लिए दीपक कुमार, महासचिव के लिए अरुण शर्मा और संयुक्त सचिव पद के लिए किरण मीणा चुनाव मैदान में है। वहीं एनएसयूआई (NSUI) के पैनल में अध्यक्ष पद के लिए उत्तम चौधरी, उपाध्यक्ष के लिए उज्जवल सिंह, महासचिव के लिए महावीर गुर्जर और संयुक्त सचिव के लिए प्रियंका मीना मैदान में हैं।