आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 अगस्त 2019, 07:49 AM (IST)

मेषः आज कामकाज की गति कुछ कम रहेगी और विघ्न, बाधाएं ज्यादा आएंगी, किसी भी मुख्य निर्णय को लेने से पहले आप दो बार सोचेंगे। आप में आत्मविश्वास की कमी आ जाएगी और हो सकता है कि किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर जाने से पहले आप उसे आगे के लिए टाल दें। विवादों में सफलता मिल सकती है तो ऋणों के पुनर्भुगतान में भी आपको कुछ सहायता मिल जाएगी। बाधाओं के साथ ही सही परन्तु आर्थिक लाभ होने की उम्मीद बन रही है। घर में कलह से बचें। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

वृषभः भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में अच्छा समय चल रहा है और आपके जीवनसाथी को आज लाभ मिलेगा। किसी भी काम को साध लेने की आपकी इच्छा बनी रहेगी और इसके कारण जीत में रहेंगे। बडे भाई बहिन के लिए यह बहुत अच्छा समय है तो सरकारी लोगों से भी आपके काम निकल सकते हैं।

मिथुनः मन में उच्चाटन का सा भाव रहेगा। वैसे आज का दिन अच्छा है। बॉस प्रसन्न रहेंगे या आपका कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा और तमाम आक्षेपों के बीच भी आप प्रशंसा पा जाएंगे। माता के लिए समय बहुत अच्छा है उन्हें कोई न कोई प्रसन्नता मिलेगी। शत्रुओं से सावधान, वे आपका विरोध करेंगे। आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य शुरुआत नहीं करें और यात्रा से भी बचें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज घर में अंदर कैसा भी माहौल हो घर से बाहर आपको सम्मान मिलेगा, आपके काम बनेंगे परन्तु रुपए के लेनदेन को लेकर अनिश्चय रहेगा। मजबूरी में यात्रा करनी पडी तो यात्रा में कष्ट हो सकता है। सुख सुविधा की कोई वस्तु घर में बढ सकती है परन्तु उसे बहुत सोच विचार कर घर में लाएं।

सिंहः आज अत्यन्त महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं। धार्मिक पुस्तकें पढने को मिलेंगी। किसी निकट धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। किसी शरीर कष्ट से भी निवृत्ति हो सकती है क्योंकि अच्छा निदान मिल जाएगा। किसी मामले को लेकर जिद नहीं पकडें क्योंकि उसको लेकर आपको नुकसान होगा। संतान को लेकर मन में पीडा रहेगी।

कन्याः आज का दिन जीवनसाथी के लिए शानदार है। यदि आप अविवाहित हैं और प्रेम संबंध हैं तो आपके साथी के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यावसायिक मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई नया व्यक्ति मिलेगा जिससे कई दिनों तक अच्छा व्यवहार रहेगा। भाई बहिनों के लिए समय अनुकूल नहीं है परन्तु फिर भी वे आपको सहयोग करेंगे। आज के दिन अच्छी दावत खाने को मिल सकती है और किसी बडे कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर




तुलाः आज सरकारी लोगों से कामकाज नहीं बनेंगे बल्कि अटकेंगे। शत्रुओं से सावधान यद्यपि वे आपका कुछ भी नहीं बिगाड पाएंगे। घर कुटुम्ब में सब तरह से सहमति होने के बाद भी कोई न कोई विवाद का मुद्दा बकाया चलता रहेगा। अच्छी दावत के बीच में भी कोई कडवी बात सुनने को मिल सकती है। कामकाज में गति आएगी परन्तु विघ्न, बाधाएं भी रहेंगी।

वृश्चिकः आज संतान से सार्थक वार्ता होगी। उनका सुख मिलेगा और संतान के कामकाज में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास आज फल नहीं देंगे परन्तु आगे के लिए ठीक रहेगा। आज भारी खर्चा दिख रहा है और कुछ पैसा बेकार भी जाता हुआ लग रहा है। पाचनतंत्र के विकार परेशान करेंगे। उल्टी दस्त वगैरह से सावधान रहें।

धनुः दाम्पत्य जीवन में बहुत कडवाहट रहेगी। किसी एक महत्वपूर्ण काम को करने के लिए आपसी सहमति नहीं बना पाएंगे। बाद में  होने में खर्चा अधिक आएगा। शाम तक किसी अच्छे निर्णय के कारण पर्याप्त मात्रा में लाभ आने की संभावनाएं बन रही हैं। बाहर की यात्राएं करनी पडें तो संकोच न करें यह लाभदायक रहेंगी। आज बाॅस प्रसन्न रहेंगे और आप उनसे मन की बात कह सकते हैं।

यह भी पढ़े : वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी


मकरः आज आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी। यदि आप भागीदारी में काम करते हैं तो आज का दिन बहुत शुभ जा सकता है। किसी एक मामले में बहुत अच्छी आय प्राप्त हो सकती है। सरकारी लोगों से सावधान, वे आपको कहीं दंडित कर सकते हैं। इन दिनों आप कुछ ऐसा काम करेंगे जो आपकी आगे चलकर बहुत पूछ बढाएगा।

कुंभः आज दाम्पत्य जीवन में थोडी सी कलह रहेगी परन्तु प्रेम संबंधों के मामले में ऐसा नहीं होगा। एक छत के नीचे रहने वालों को ही दिक्कत आएगी बाकी को दिक्कत नहीं आएगी। कार्यस्थल पर कोई एक सामान्य सा विवाद आ सकता है और पद प्रतिष्ठा से संबंधित कोई चिंता आ सकती है परन्तु कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि चंद्रमा राहु केतु अक्ष से बाहर आ चुके हैं। संधिवात से परेशानी हो सकती है।

मीनः आज कामकाज में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय बढेगा परन्तु नौकरी करने वालों के लिए थोडा कष्टप्रद समय है। किसी नए काम को हाथ में लेने के लिए आप बहुत उत्साह का प्रदर्शन करेंगे और जुट जाएंगे। ऐसा करने में गलती है कृपया अच्छी तरह मनन- चिंतन कर लीजिए। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम