Karnataka News : येदियुरप्पा सरकार में 3 उपमुख्यमंत्री, सवादी भी बने उपमुख्यमंत्री

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 अगस्त 2019, 10:31 PM (IST)

बेंगलुरू। कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा सरकार में तीन उपमुख्यमंत्री होंगे। राजभवन की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की सलाह पर गोविंद करजोले, सी.एन. अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सवादी को उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

राज्यपाल ने अन्य 14 मंत्रियों को विभाग भी आवंटित कर दिए हैं। विभागों का आवंटन 21 अगस्त को 17 मंत्रियों के शपथ लेने के एक सप्ताह बाद किया गया है।

येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 29 जुलाई को उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे