जयपुर। करधनी इलाके में रविवार रात पुलिसकर्मियों की सजगता के चलते एटीएम लूटने से बच गया। गस्ती दल के पुलिस कर्मियों ने एटीएम तोड़ रहे बदमासो को एटीएम बूथ में ही दबोच लिया। बदमाशों ने बचने के चक्कर में पुलिस कॉस्टेबल के सिर पर रोड से वार कर घायल कर दिया। बहादुरी का परिचय देते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को भागने नहीं दिया।
पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल कैलाश और कॉन्स्टेबल बलवीर रात्रि गश्त कर रहे थे। खोरा बिसल इलाके में गश्त के दौरान देर रात सरना डूंगर में लगे एटीएम का शटर डाउन मिला। शक होने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने वहां जाकर देखा एटीएम बूथ में मौजूद दो बदमाश एटीएम को तोड़ने में लगे हुए मिले।
पुलिसकर्मियों दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान एक बदमाश ने कॉन्स्टेबल बलवीर के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कॉन्स्टेबल बलवीर घायल घायल हो गया , लेकिन हिम्मत नही हारी, आखिरकार दोनों बदमाशो को दबोचा, जहां सूचना पर मौके पर पहुंची करधनी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई वहीं पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने में लगी हुई है जिससे और भी कई खुलासे होने की संभावना है ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे