ISRO: भारत अक्टूबर में या नवम्बर में करेगा काटरेसेट-3 उपग्रह का प्रक्षेपण, PSLV से किया जाएगा लॉन्च

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 अगस्त 2019, 1:22 PM (IST)

चेन्नई। भारत अब अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में अपने उन्नत काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 (Cartosat-3 satellite ) का प्रक्षेपण करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन के. सिवन ने यह जानकारी दी। सिवन ने बताया कि अगला प्रक्षेपण काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का होगा। यह प्रक्षेपण इस वर्ष अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में होगा। उन्होंने कहा कि काटरेसेट-3 को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पृथ्वी का निरीक्षण करने वाला या रिमोट सेंसिंग उपग्रह काटरेसेट-3 एक उन्नत संस्करण है जो काटरेसेट-2 श्रंखला के उपग्रहों की तुलना में बेहतर आकाशीय तथा वर्णक्रमीय गुणों से लैस है। काटरेसेट-3 में बेहतर तस्वीरों के साथ रणनीतिक एप्लीकेशंस भी होंगे।