हरियाणा के परिवहन मंत्री ने अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 अगस्त 2019, 9:38 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में पंवार ने अरूण जेटली के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देशवासियों को गहरा आघात पहुंचा है और देश की राजनीति में एक शून्यता पैदा हो गई है, जिसे भर पाना मुश्किल है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि जेटली बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता और प्रख्यात विधिवेत्ता के रूप में राष्ट्र निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रहते हुए कई अहम निर्णय लिए।

पंवार ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे