अरूण जेटली के निधन पर हरियाणा की बाल विकास मंत्री ने शोक किया व्यक्त

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 अगस्त 2019, 8:50 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने पूर्व वित्तमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना देश के साथ-साथ भाजपा संगठन के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। आज देश ने ऐसा व्यक्तित्व खो दिया है, जो भारतीय राजनीति में एक हीरे की भांति चमक रहा था।

आज दिल्ली के एम्स संस्थान में पूर्व वित्तमंत्री अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मंत्री कविता जैन ने कहा कि जेटली एक कुशल अधिवक्ता, राजनीतिज्ञ एवं प्रशासक थे। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की तथा प्रभु से कामना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे