नारायणपुर। सुरक्षा बलों (security force) को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रदेश के नारायणपुर जिले में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 5 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस घटना में 2 जवान भी घायल हो गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है। सुरक्षा बलों ने सारे इलाके को घेर लिया है और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षा बलों को मदद के लिए और सहायता भेजी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल नारायणपुर के अबूझमाड़ जगंलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने गोली चलाना प्रारंभ कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 5 नक्सलियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में दो जवान घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भेज दिया गया है।