हरियाणा: करनाल में 54 साल की महिला से गैंगरेप, आराेपियों की तलाश जारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 अगस्त 2019, 09:49 AM (IST)

करनाल। हरियाणा (Haryana )के करनाल (Karnal ) में एक 54 साल की महिला के साथ गैंगरेप (gang rape)का मामला सामने आया है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़ित महिला का इलाज रोहतक के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

करनाल में रेलवे स्टेशन पर बैठी 54 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना बीते 14 अगस्त की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर बैठी थी। इस दौरान वहां एक शख्स आया और वो महिला को बहला-फुसलाकर एक औद्योगिक शेड में ले गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसके बाद उसने वहां पहले से मौजूद सात अन्य लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को अधमरा हालत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में होश में आने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसका इलाज रोहतक के अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें - ये कैसी टीचर...11 साल के स्टूडेंट को भेजती थी अश्लील मैसेज