नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। पिछली साल की तरह इस बार भी लडकियों ने परचम लहराया है। कुल 96.21 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए है। तिरुवंतपुरम् रीजन सबसे आगे रहा है।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें-- देखें रिजल्ट
गौरलतब है कि इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक चली थी जिसमें करीब 14,99,122 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन छात्रों में 8.92,685 लडके और 6,06,437 लडकियां शामिल थीं।