महिला फुटबाल : उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलेगी भारतीय टीम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 अगस्त 2019, 12:24 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत की महिला फुटबाल टीम एएफसी वुमेंस एशियन कप-2022 क्वालीफायर्स से पहले उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेगी।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भारतीय टीम ने हाल में हुए कोटिफ कप में तीसरा स्थान हासिल किया था। टीम 29 अगस्त और दो सितंबर को ताशकंद के यक्कासरी स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

फीफा रैंकिंग में भी भारत की टीम छह स्थानों की छलांग के साथ 57वें स्थान पर पहुंची थी।

आगामी मैचों के लिए 29 सदस्यीय टीम यहां शिविर में प्रशिक्षण लेगी।

शिविर के लिए 29 खिलाडिय़ों की सूची:

गोलकीपर : एम.लिनथोइगम्बी देवी, अदिति चौहान, सोमिया नारायणसामी, अर्चना ए, ई.पंथोई चानू।

डिफेंडर्स : आशालता देवी, स्वीटी देवी, जाबामणि टुडू, मिशेल एम.कास्तान्हा, वाई.पप्की देवी, श्रुति केरामल, समिक्षा, ए.कोमल कुमारी।

मिडफील्डर्स : संगीता बसफोर, संजू यादव, इंदुमति, रंजना चानू, मनीषा, रितु रानी, रतनबाला देवी, ग्रेस एच. लालमपारी।

फॉरवर्ड : अंजू तमांग, बाला देवी, दांगमेई ग्रेस, अनुष्का सैमुअल, रेणु, दया देवी, रोजा देवी, संध्या रंगनाथन।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे