आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 अगस्त 2019, 07:50 AM (IST)

मेषः आज का दिन सुबह से नई-नई योजनायें बनाने में बीतेगा। किसी एक काम को करने के लिए आप कई दिनों से कोशिश में है, आज उसमें सफलता मिलेगी। घर-परिवार से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। आजीविका के क्षेत्रों में दिन ठीक रहेगा। यद्यपि किसी बात को लेकर भारी असहमति रहेगी। नियोजक से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी कानूनी विवाद में आपको मदद मिलेगी। निजी रिश्तों में थोड़ा सावधानी के साथ चलें और मधुर वाणी का प्रयोग करें।

वृषभः आज व्यावसायिक मामलों में कोई नई सफलता मिल सकती है। जिस काम को करने के लिए आप अरसे से सोच रहे हैं, अब उसमें सफलता मिलने लगेगी। घर में छोटी-मोटी असहमति रहेगी परन्तु इतनी गंभीर नहीं है। नये लोगों से मिलना होगा, उनमें से कम से कम एक आपके साथ आगे जुड़ सकता है। लाभ के बाद भी आर्थिक आवश्यकतायें बनी रहेंगी। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इंफेक्शन होने वाले रोगों से सावधान रहें।


मिथुनः भाई-बहिनों से संपर्क बढ़ेगा। पैतृक मामलों में भी आज आप भारी रूचि लेंगे। संतान की सफलता का दिन है और उनसे किसी अच्छे काम की उम्मीद की जा सकती है। आज कोई अच्छा निमंत्रण आपको मिल सकता है और आप उसमें जाने के लिए सोचेंगे। सुख-सुविधायें यथावत रहेंगी। माता-पिता के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में भी सफल रहेंगे और आज औसत से अधिक कार्य करेंगे। घर में हो रहे भारी खर्चें से आप चिंतित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज किसी नई योजना पर अमल करने की सोचेंगे। कारोबारी यात्रा आर्थिक लाभ दे सकती है या जिस काम के लिए जायेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। संतान के लिए और अपने अधीनस्थ लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। आज मौज-शौक में थोड़ा समय बितायेंगे। उच्च कोटि का खान-पान रहेगा और वजन बढ़ने की चिंता भी करते रहेंगे।

सिंहः आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। संतान की कार्यप्रणाली से आप संतुष्ट नहीं है, परन्तु आपको आगे के लिए उम्मीद रहेगी। आपका व्यक्तिगत प्रभाव बढ़ेगा और ऊंचे संपर्क पुनःजीवित होंगे। खान-पान में आप बेहद सावधानी बरतेंगे और उसे एकदम सात्विक बनाने के लिए प्रयास करेंगे। आज बाहरी सहयोग में कमी आयेगी और एक खास व्यक्ति, जिस पर आपको भरोसा था, आपकी मदद नहीं करेगा।


कन्याः आज ग्रह स्थिति शानदार है। दिन भर के सोचे हुए काम पूरा होने का नाम ही नहीं लेंगे और आप उलझते ही चले जायेंगे। इस समय जीवन में जटिलता बढ़ रही है और राशि से आठवें चन्द्रमा आज मन में असंतोष को भी जन्म देंगे। शाम के बाद परिस्थितियों में थोड़ा सा सुधार होगा और कोई अप्रत्याशित सहयोग भी मिल सकता है। प्रेम-संबंधों में एक नई ऊंचाई मिलेंगी। आज आपको देर रात तक बाहरी सहयोग भी मिल सकता है।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी




तुलाः काम-काज में जटिलता बढ़ेगी। किसी काम को करने या ना करने को लेकर बहुत अधिक मानसिक चिंतन करेंगे। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है और आप आगे बढ़ सकते हैं। आज किसी दावत में शिरकत करेंगे या उच्च कोटि का भोजन मिलेगा। व्यवसाय में किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। भागीदार के प्रति मन में हल्का-सा संदेह हो सकता है। परन्तु यह स्थिति स्थाई नहीं रहेगी। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है और आज लाभ की स्थिति बिल्कुल भी नहीं है।


वृश्चिकः आज अचानक लाभ का भी कोई अवसर बन सकता है। व्यावसायिक मामलों में काफी गति आयेगी और आप तेजी गति से काम करेंगे। संतान की तरफ से आज बड़ी संतुष्टि रहेगी। संतान के लिए ये दिन अच्छे चल रहे हैं। आज एक तरफ तो कोई दावत जैसी स्थिति है, तो दूसरी तरफ आप खान-पान पर कठोर नियंत्रण रखेंगे। दूषित भोजन से बचें।

धनुः भागीदारी के मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज दाम्पत्य जीवन में भी बहुत सावधानी बरतें और कलह को नहीं उभरने दें। आजीविका क्षेत्रों में आपकी मेहनत बराबर चलती रहेगी और आप अपने पूछ बनाये रखने के लिए सफल होंगे। यदि कोई लंबी यात्रा करनी पड़ें, तो आपको तुरंत सम्पन्न कर लेनी चाहिए, क्योंकि उसमें लाभ है।

यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय




मकरः भाई-बहिनों की तरफ से या मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज दाम्पत्य जीवन में भी बहुत अच्छा समय जा सकता है और आप अपने प्रिय के लिए कुछ करने की सोचेंगे। जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं, आज वे महत्वपूर्ण मोड़ ले सकते हैं। आज माता-पिता से कुछ विशेष व्यवहार मिल सकता है और ऐसी ही कामना आप अपने किसी प्रिय से कर सकते हैं।

कुंभः घर में अच्छा माहौल रहेगा और भोजन-वस्त्रादि पर खर्चा हो सकता है। आज समूह के रूप में मित्रों से रिश्तेदारों से मिलेंगे और अच्छा अनुभव रहेगा। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा की जा सकती है। व्यवसाय में किसी चीटिंग से सावधान रहें, कोई व्यक्ति धोखा देने की कोशिश कर रहा है। संतान किसी बात से नाराज हो सकती है और ऐसा ही माहौल कार्यालय में भी मिल सकता है।


मीनः आज का दिन बहुत शुभ रहेग। आज का दिन दावत का है और शुभ समाचारों का है। आपकी पूछ बढ़ेगी, परन्तु स्वास्थ्य संबंधी सामान्य-सी चिंता करनी पड़ेगी। पित्त विकार बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और आपको एक से अधिक स्रोत से धनागम होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए यह अच्छा दिन है और थोड़ी सी कोशिश करके इसे आप और अच्छा बना सकते हैं।

यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार