खय्याम के निधन से बॉलीवुड स्तब्ध, लता सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 अगस्त 2019, 4:25 PM (IST)

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खय्याम (Khayyam) के निधन की खबर जब सोमवार रात को आई तो लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) जैसे बॉलीवुड की कई हस्तियां स्तब्ध रह गए।

एक सहयोगी ने कहा, बॉलीवुड के इस दिग्गज संगीतकार का असली नाम मोहम्मद जाहिर हाशमी था। सोमवार देर रात को 92 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते उनका निधन यहां के एक निजी अस्पताल में हुआ।

खय्याम ‘कभी-कभी’, ‘उमराव जान’ के गाने ‘इन आंखों की मस्ती में’, फिल्म ‘त्रिशूल’ के गाने ‘आपकी महकती हुई जुल्फों’ और रजिया सुल्तान के गाने ‘ऐ दिल-ए-नादां’ जैसी कई और सदाबहार गीतों के लिए मशहूर हैं।

उन्होंने मीना कुमारी के एल्बम ‘आई राइट आई रिसाइट’ के लिए भी संगीत तैयार किया, इसमें मीना कुमारी ने अपनी काव्य रचनाओं को अपनी आवाज दी थी।

आइए देखते हैं कि खय्याम के निधन की खबर पर बॉलीवुड हस्तियों ने किस तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं :


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अमिताभ बच्चन : संगीत में एक किंवदंती। एक मृदुभाषी मिलनसार व्यक्ति। एक जिन्होंने कई फिल्मों में योगदान दिया जिनमें से कुछ मेरी भी महत्वपूर्ण फिल्में हैं, उनका निधन हो गया। प्रार्थनाएं, संवेदनाएं।


यह भी पढ़े : तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे


ए. आर. रहमान : एक सच्चे देशभक्त और एक मास्टर गीतकार...मोहम्मद जहूर खय्याम।


यह भी पढ़े : जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़


अनिल कपूर : एक विनम्र शख्सियत, महान संगीतकार और एक सच्चे कलाकार। खय्याम साहब एक प्रेरणा थे और रहेंगे। उन्हें सही मायनों में याद किया जाएगा।


यह भी पढ़े : तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे


आयुष्मान खुराना : आरआईपी खय्याम साहब।

यह भी पढ़े : सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर


जाकिर हुसैन : इस दिन संगीत का देहान्त हुआ, आरआईपी खय्याम साहब।

यह भी पढ़े : सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान


मधुर भंडारकर : खय्याम सर, संगीत जगत में आपके अपार योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े : शाहरूख ने खोला अपने रोमांटिक होने का यह सबसे बड़ा राज


शेखर सुमन: आरआईपी खय्याम साहब। दुनिया आपके खूबसूरत गीतों को याद करेगी। आप एक उस्ताद और सज्जन व्यक्ति थे। ‘उमराव जान’ का संगीत। हमेशा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों में से एक रहेंगे। अलविदा!

यह भी पढ़े : अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव


विशाल ददलानी : ऐसा लग रहा है कि मानों आज संगीत ने अपना एक धुन खो दिया। खय्याम साहब, आपके संगीत और हम जितनी बार मिले उतनी बार आपके करूणामय व्यवहार के लिए आपका धन्यवाद। काश ऐसा कई और बार होता, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आपके सामने जाकर आपका शुक्रिया अदा कर पाया।
(आईएएनएस)

यह भी पढ़े : सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान


लता मंगेशकर :  "महान संगीतकार और बहुत नेक दिल इंसान खय्याम साहब आज हमारे बीच नहीं रहे। ये सुनकर मुझे इतना दुख हुआ है, जो मैं बयां नहीं कर सकती। खय्याम साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।"

यह भी पढ़े : विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा