VIDEO : लोगों ने नदी पर देखा अद्भुत नजारा, बाज ने नदी में घुसकर किया ऐसा...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 अगस्त 2019, 3:12 PM (IST)

नई दिल्ली। यूएस के सेंट क्रोइंक्स नदी में लोगों को अदभुत नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग नदी के किनारे खड़े होकर इंज्वाय कर रहे थे कि तभी एक बाज आया और नदी के अंदर घुस गया।

लोग यह सोच रहे थे कि शायद बाज नदी में गिर गया है, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। दरअसल, यूएस के सेंट क्रोइंक्स नदी में बाज ने नदी के अंदर घुसकर मछली का शिकार किया था। वहां खड़े लोग भी देखकर हैरान रह गए।

सभी ने पहली बार ऐसा कुछ देखा था, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। बाज नदी में तैर रही था और किनारे पर पहुंच रहा था। पहली नजर में लोगों को लगा कि बाज जख्मी है, लेकिन जब वो किनारे पर पहुंची तो लोगों ने देखा कि वो जख्मी नहीं बल्कि मछली का शिकार करने नदी में उतरा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डेन गॉफ ने इस पूरे वीडियो को देखा और इसे रिकॉर्ड किया। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, हमें लगा कि बाज नदी में जख्मी है और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो जख्मी नहीं था। उन्होंने ये ट्वीट 15 अगस्त को किया था।

बाज नदी में इसलिए तैर रही था क्योंकि उसके हाथ में मछली थी और ज्यादा भारी होने के कारण वो उड़ नहीं पा रहा था। वो किनारे पर पहुंचा और मछली को तड़पते देखा तो लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

अब तक इस वीडियो को करीब 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। इस ट्वीट के 50 हजार से ज्यादा लाइक्स और 13 हजार रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। बाज के शिकार को देखकर डेन गॉफ ही नहीं डरे बल्कि ट्विटर पर भी लोग हैरान रह गए हैं। अगर आपको लग रहा होगा कि मछली वापस नदी में उतरने में कामयाब रही होगी तो आप गलत सोच रहे हैं। एक घंटे बाद जब वापस वहां शूट किया गया तो बाज मछली को खा रही था।

ये भी पढ़ें - ये ऎप बताएगा क्यों रो रहा है आपका बच्चा