आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 अगस्त 2019, 08:59 AM (IST)

मेष: आज आपके जन्म स्थान के आस-पास के लोगों से बातचीत होना संभावित है। आप जितना अधिक सक्रिय रहेंगे, उतना ही लाभ होगा। यात्रा योग लाभ दे सकते हैं, परन्तु यात्रा नहीं भी करें, तो भी लाभ तो होगा ही। काम-काज बढ़ेगा। ऋण के लेन-देन में सावधानी बरतें, कोई गणना की गलती न हो जाये। किसी ऐसे काम पर खर्च करना पड़ सकता है, जोकि गैरकानूनी हो और आपको माफिक नहीं आये। मित्रों के बीच में कोई खटपट हो सकती है। किसी एक अच्छे संपर्क से हाथ होना पड़ सकता है। आज या तो किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने को मिल सकते हैं या किसी धार्मिक कार्य पर खर्चा होगा। मानसिक अंसतोष बहुत ज्यादा रहेगा, क्योंकि घर का ही कोई सदस्य आपकी बात सुनने से इंकार कर देगा।

वृषभ:
विवादों से पीछा नहीं छूटेगा। आप लगातार शांति बनाये रखें तथा बदले की भावना मन में नहीं रखें। शत्रु निश्चित परास्त होंगे। जीवनसाथी के नाम से जो भी काम चल रहे हैं, उनमें लाभ होगा। आपके जीवनसाथी के व्यक्तित्व में निखार आयेगा। नये काम मिलेंगे। कभी-कभी कलह का सा वातावरण हो सकता है, परन्तु वह स्थायी रूप से नहीं रहेगा। इन दिनों आप कल्पना शक्ति से होने वाले कार्य या कंप्यूटर से होने वाले कार्यों में ज्यादा रूचि लेंगे। कुटुम्ब में सौहाद्र्ध पहले से ज्यादा रहेगा। इसका लाभ पूरे परिवार को मिलेगा। ग्रह-स्थिति अत्यन्त अनुकूल चल रही है और यह आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ दे सकती है।

मिथुन:
आज का दिन शानदार है, क्योंकि आपकी न केवल प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि आपको महत्वपूर्ण कार्य दिया जायेगा। बड़े लोगों से मिलना होगा। आपको कहीं सार्वजनिक स्थान पर अच्छा अवसर दिया जा सकता है। इन दिनों आपके शत्रु बलवान हैं, परन्तु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेंगे। एक निश्चित दूरी सी बनी रहेगी। आज किसी अच्छी दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कई नये लोगों से मिलना होगा। भूमि-भवन संबंधी मामलों में गति आयेगी। घर की सजावटी चीजों पर खर्चा कर सकते हैं। संतान की प्रगति से आप ज्यादा प्रसन्न नहीं, परन्तु आगे चलकर बात ठीक हो जायेगी और उनकी कार्य दक्षता सामने आयेगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज का दिन बहुत भाग्यशाली है, जिसमें अटके हुए काम बन सकते हैं। आज का दिन संतान या भाई-बहिन दोनों के लिए शुभ जाने वाला है। आपकी स्वयं की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लोग आपको मान्यता देंगे और प्रतीक्षा करेंगे कि आप कब उनसे बात करेंगे। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। आपको बाहर का दौरा करना पड़ सकता है। खूब काम करने के बाद भी आपको थकान नहीं होगी और कार्य निष्पादन उच्च कोटि का रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से नये संपर्क बनेंगे और वो आपको लंबे समय तक लाभ देते रहेंगे। कुछ खर्चा अनावश्यक होगा, परन्तु आप उसे रोक नहीं पायेंगे। शत्रुओं के षडयंत्र से सावधान रहें।

सिंह:
बाहरी यात्रा को टाल दीजिए। आपके कार्य स्थल पर ही बहुत सारा काम बकाया है और आपको कई लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा, लोगों की सेवायें आपको मिलती जायेंगी। शाम तक किसी समूह में वार्ता करने का अवसर मिल सकता है। आज कोई न कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपको और भी ज्यादा प्रशंसा मिलेगी। ऋण के पुनर्भुगतान में भी आपको सुविधा रहेगी। घर-परिवार में किसी विवाद में आपको पंचायती करनी पड़ सकती है। लोग आपकी मध्यस्था को स्वीकार कर लेंगे। आपका कार्य भी संतोषजनक रहेगा। आज कोई दुस्साहसपूर्ण निर्णय करने को पड़ सकता है, जोकि आपके आजीविका क्षेत्रों से संबंधित है, इससे आपको लाभ होगा।

कन्या:
आजीविका क्षेत्रों में मन में भारी निराशा रहेगी, जो काम कर रहे हैं, उससे पलायन की इच्छा होगी, फिर भी आप न जगह छोड़ पायेंगे और न काम। घरेलू विवादों से परेशान रहेंगे। बहुत अच्छा काम करते हुए भी आलोचना सहन करनी पडेंगी। भाई-बहिनों के दृष्टिकोण से बहुत शानदार समय चल रहा है, आपको उनका सहयोग भी मिलेगा और सद्भावना भी। पिता का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। नौकरी करने वालों को थोड़ी-थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। कार्यभार बहुत अधिक है और संभलने में नहीं आ रहा है, परन्तु आगे चलकर ठीक हो जायेगा। भागीदारी के मामलों में संबंधों में थोड़ा-सा सुधार होगा। नया काम हाथ लग सकता है।


ये भी पढ़ें - घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी

तुला: मन में बहुत ज्यादा बेचैनी रहेगी। भारी खर्चों का योग है और उस अनुपात में आय नहीं हो रही है। ऋण लेने का बहुत ज्यादा दबाव है। आज काम-काज तो अच्छा है और आप जितना बढ़ाना चाहते हैं, आपको सुविधा मिल जायेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और बहुत सारे लोगों से इक_े ही मिलेंगे। खान-पान उच्च कोटि का रहेगा। कोई ऐसा कार्य करना पड़ सकता है, जो धर्म विरूद्ध हो, उसको लेकर मन में ग्लानि होगी। दूर की यात्रायें लाभ दे सकती हैं। अत: ऐसी यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदल दें। जीवनसाथी से संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक:
आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। काम-काज में संतुष्टि रहेगी और लाभ बढ़ेगा। कई दिनों से मन में अनिश्चय चल रहा था, वो आज समाप्त हो जायेगा और आप काम-काज को आगे बढ़ायेंगे। आज खान-पान में बहुत अनियमितता रहेगी और ऐसा भोजन भी कर सकते हैं, जो आपको नहीं करना चाहिए। पेट के विकार परेशान करेंगे और त्वचा की खुजली भी परेशान कर सकती है। इन दिनों महिलाओं से संपर्क बढ़ेगा या कला-संगीत के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। किसी नये काम को लेकर मन में भारी उत्साह रहेगा और आप दिन-रात उसी में लगे रहेंगे। देर रात्रि में आपको अपने द्वारा किये गये कार्य की संतुष्टि मिल पायेगी।

धनु:
आज का दिन बहुत शानदार जायेगा, जिसमें आपके द्वारा किया गया कार्य सामने आयेगा और उसके लाभ भी प्रत्यक्ष हो जायेंगे। आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी और आजीविका स्तर और समाज में आपकी पूछ बढ़ेगी। भागीदारी के मामलों को छोडक़र और सारे व्यवसायिक मामले अच्छा परिणाम देंगे। किसी एक बड़े निर्णय को लेकर मन ही मन चिंतित से रहेंगे और संभवत: उस काम पर आप पूरा जोर नहीं दें। आज वाहन की सुविधा बहुत अच्छी रहेगी और घर में सुख-साधन बढ़ सकता है। आज घर-परिवार के बीच बैठकर थोड़ा सा वक्त गुजारेंगे। बच्चों को आप अपनी तत्कालिक योजना में साथ ले सकते हैं।


ये भी पढ़ें - कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’

मकर: निजी रिश्तों में एक गुणात्मक परिवर्तन आयेगा। आपके प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी और जो वादे अपने किये हैं, उन्हें पूरा कर पायेंगे। आज आजीविका के क्षेत्रों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। सफलता का प्रतिशत अचानक बढ़ जायेगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार के अन्य लोग भी सहयोग करेंगे। लेन-देन के किसी एक मामले में बड़ी मुश्किल से सम्मान की रक्षा होगी। जीवनसाथी के यह शानदार समय चल रहा है, जब उनके नाम के कामों में आर्थिक लाभ होगा और कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। नियोजक थोड़ा-बहुत परेशान रहेंगे और इससे आपकी निकटता थोड़ा और बढ़ेगी।

कुंभ:
आज चन्द्रमा बहुत अनुकूल हैं और आप आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। जितना अनुमान है, उससे ज्यादा मदद मिलेगी। काम-काज में बहुत प्रतिष्ठा मिलेगी। लाभ के लिए छोटा रास्ता नहीं अपनायें, उसमें कानूनी गलती छुपी हुई है। आज सरकारी लोग या कोई बड़ी संस्था आपको मदद कर सकते हैं। कोई काम बनते-बनते भी नहीं बन रहा है। आपको उसके लिए बहुत कोशिश करनी पड़ेगी और उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। संतान की कारगुजारी से आप प्रसन्न नहीं हैं और मन में कोई न कोई अफसोस बना रहेगा। यदि आप नौकरी में हैं, तो संस्था की अच्छी स्थिति है और आपको पूरा सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा, अत्यधिक श्रम करने से बचें।

मीन:
आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है, जब न केवल आर्थिक लाभ बढ़ेगा बल्कि आपके सोचे हुए काम आपके ढंग से ही बनने लग जायेंगे। आज कोर्ट-कचहरी में आपको मदद मिल सकती है और शत्रु अपने आप परेशान होंगे। आप किसी मामले में आक्रमक होकर काम नहीं करें, अन्यथा आपकी बदनामी होगी। वैवाहिक संबंधों के लिहाज से समय बहुत अच्छा चल रहा है और आपके जीवन साथी के मामलों में प्रगति होगी। यह भाग्यशाली समय है, जिसमें आप जो सोचेंगे, वो हो जायेगा। किसी-किसी काम में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं, परन्तु उसकी क्षतिपूर्ति किसी अन्य स्थान हो जायेगी। आज कोई नया उत्तरदायित्व दिया जायेगा और इसके कारण से आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष