जयपुर । ब्यूटी पेजेंट "राजस्थान नेक्स्ट टॉप मॉडल 2019" के लिए जोधपुर में हुए ऑडिशन में सनसिटी सहित मारवाड़ रीजन के 300 से ज्यादा युवक-युवतियों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। यह ब्यूटी पेजेंट फैशन स्टार करवा रहे हैं, जिसके ऑडिशन में बिग बॉस फेम मनु पंजाबी और दामिनी शर्मा के अलावा फैशन वर्ल्ड की नामी हस्तियों ने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स काे जज किया, बल्कि उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए अहम टिप्स भी दिए।
फैशन स्टार के डायरेक्टर आयुष गुप्ता ने बताया कि ड्रेस कोड के मुताबिक सभी प्रतिभागी ब्लैक आउटफिट्स में शामिल हुए, जिनके लिए इंट्रोडक्शन, रैंप वॉक, टेलेंट सहित कई राउंड हुए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जूरी में शामिल बिग बॉस फेम मनु पंजाबी व फैशन स्टार की डायरेक्टर दामिनी शर्मा ने प्रतिभागी युवक-युवतियों को अपनी नजर और इंडस्ट्री की जरूरत के नजरिए परखा। ऑडिशन में जोधपुर के अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालौर, आबू रोड़ आदि स्थानों के दो दर्जन से ज्यादा शहरों-कस्बों से युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।