People Born In August : अगस्त में जन्म लेने वाले लोग होते हैं ऐसे, परिवार से होता है ऐसा रिश्ता

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 अगस्त 2019, 2:21 PM (IST)

एक वर्ष में 12 माह होतें है और हिन्‍दू वैदिक रीती रिवाज से उनका अलग अलग महत्‍व भी होता हैं। जैसा कि हर माह का अपना एक अलग गुण होता हैं, उसी प्रकार से हर माह में जन्‍म लेने वालें जातकों के स्‍वभाव में भी विभिन्‍नता पायी जाती हैं।

अगर आपका जन्म किसी भी साल के अगस्त महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि इस माह में पैदा होने वाले जातक सूर्य प्रधान होते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले जातकों का गुरु सूर्य होता है तो ये कभी-कभी अपने जीवन में उग्र स्वभाव से भी परेशान रहते हैं।

आज हम आपको अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी अगस्त माह में जन्में हैं, तो जानें आप में आप भी कि क्या ख़ास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

- ये बहुत ही प्राइवेट टाइप के होते हैं।
- यदि आप इनकी आंखों में आंखें डालकर देखेंगे, तो ये असहज हो जाते हैं।
- जब ये बहुत ख़ुश होते हैं तो ख़ूब बोलते हैं, लेकिन जब दुखी होते हैं, तो चुपचाप हो जाते हैं।
- अगर ये ख़फ़ा हैं, तो भले ही ये मुंह से कुछ न बोलें, पर इनका चेहरा सब कुछ बयां कर देता है।
- ये बेहद संवेदनशील होते हैं, हर छोटी से छोटी बात से इन्हें फ़र्क़ पड़ता है।
- इन्हें परफेक्शन पसंद होता है।
- ये बोलने से ज़्यादा लिखकर ख़ुद को बेहतर एक्सप्रेस कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष

- अगस्त में जन्मे लोग बेहतरीन लीडर होते हैं। उनकी लीडरशिप क्वालिटी ग़ज़ब की होती है।
- वे बेहद आकर्षक होते हैं, उनका व्यक्तित्व चार्मिंग होता है।
-उनकी कल्पनाशक्ति काफ़ी अच्छी होती है, ये सपने देखना बहुत पसंद करते हैं।
- हालांकि ये एरोगेंट होते हैं, लेकिन साथ ही ये विनम्र भी होते हैं। इनका मन कोमल होता है।
- करियर की ऊंचाइयों को छूते हैं।
- दिल से कोमल हैं, लेकिन चुनौतियां बेहद पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें - व्यापार में सफलता के अचूक उपाय