आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 अगस्त 2019, 07:30 AM (IST)

मेषः आज समस्याएं यथावत रहेगी और शाम के बाद परिस्थितियों में सुधार आता चला जाएगा। माता से संबंधित समस्यायें चलती रहेंगी, उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। घरेलू मामलों में अशान्ति रहेगी और आप कुछ नया नहीं कर पाएंगे। आर्थिक दबाव में कमी आयेगी और आर्थिक लाभ थोड़ा-बहुत हो सकता है, परन्तु ऋण समस्यायें यूँ की यूँ बनी रहेगी। रहस्य विद्याओं में रूचि बढ़ेगी और नया साहित्य पढ़ने को मिल सकता है। स्वास्थ्य आमतौर से ठीक रहेगा, परन्तु क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक है। नियम विरूद्ध कार्य नहीं करें। कोई न कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है।


वृषभः आज का दिन तुलनात्मक दृष्टि से अच्छा जा सकता है। कुटुम्ब के मामले में जो परेशानियां चल रही हैं, वे अब कम हो सकती हैं। आज किसी दावत में भाग लेने का अवसर है। बाहर के लोग भी मिल सकते हैं। संतान के लिए समय ठीक है। उनकी कार्य परिस्थिति में सुधार होगा। आज काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी और आज कोई नया व्यक्ति जुड़ सकता है। घर में अच्छा माहौल रहेगा। निजी संबंधों के लिए दिन अच्छा है, आप किसी पर भरोसा कर सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से परेशानी होगी। अतः आप इसका विशेष ध्यान रखें। कड़वी बोली किसी को नाराज कर सकती है।
मिथुनः मन के उद्वेग शांत होंगे। किसी विषय में जो अनिश्चय चल रहा है, उसमें कमी आयेगी। आर्थिक स्थितियों में सुधार की संभावना है। आज काम-काज ज्यादा है, परन्तु उसके बाद भी काम की गुणवत्ता बनी रहेगी। घर में साधारण-सी कलह हो सकती है, परन्तु वह आपके जीवनशैली को प्रभावित नहीं करेगी। धन की कमी बनी रहेगी और आज भी आप उसके लिए बराबर कोशिश करते रहेंगे। वाहन सुविधा में बढ़ोतरी होगी और इस दिशा में आप लगातार कुछ न कुछ सोचते रहेंगे। दाँत या गले से संबंधित पीड़ा सामने आ सकती है। किसी कानूनी विवाद में कुछ परेशानी हो सकती है। शांति से काम लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


कर्कः आज काम-काज में मन नहीं लगेगा। किसी घटना के कारण भी ऐसा हो सकता है। बार-बार जगह छोड़नी पड़ेगी। लंबी यात्रा शुभ नहीं रहेगी, अतः उसे टाल दें। आज दिन भर भाग-दौड़ रहेगी और आपको कई लोगों से मिलना पड़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो वहां पर दिन अच्छा बितेगा और यदि व्यवसाय करते हैं, तो भी कई बड़े लोगों से मिलना हो सकता है। आज किसी बड़े आदमी से मिलना होगा, जोकि आपको लाभ देने की स्थिति में है। किसी धार्मिक या विद्वान् व्यक्ति से भी मिलना हो सकता है। खाने-पीने में गरिष्ठ भोजन मिलेगा। आज निर्धारित काम पूरे नहीं कर पायेंगे और सारे कार्यक्रम आगे के लिए टल जायेगा।


सिंहः आर्थिक दृष्टि से आजका दिन अच्छा रहेगा। दिन भर के काम-काज का नतीजा शाम तक आयेगा। आज कई नये संबंध बनेंगे। लोग आपसे मदद लेना चाहेंगे और आपकी मदद करेंगे भी। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। आज लोकप्रियता बढ़ने का दिन है। कोई ऐसा काम करने को मिलेगा, जिसमें आपकी प्रशंसा मिलेगी। संतान की तरफ आज थोड़ी पीड़ा रहेगी। अचानक आई हुई कोई समस्या संतान को परेशानी ला सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो भी पद से संबंधी समस्यायें परेशान कर सकती हैं। आज पूजा-पाठ में ज्यादा मन लगेगा और धार्मिक कार्यों में खर्चा कर सकते हैं। जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक लाभ होगा।


कन्याः कई दिनों से अटके हुए काम अब धीरे-धीरे बनने लगेंगे। आज देर रात तक एक प्रमुख बात पर निर्णय हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा सुधर रहा है। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा और नया काम भी मिलेगा। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य-स्थल पर कोई बहस का विषय आपको थोड़ा सा परेशान करेगा। आपको चाहिए कि क्रोध का प्रदर्शन नहीं करें, वरना अपयश मिलेगा। भाई-बहिनों के लिए आज का दिन शुभ है, परन्तु माता के लिए शुभ नहीं है। मित्र सहयोग करेंगे। बाॅस की नाराजगी का ध्यान रखें। आप दिये हुए काम को पूरा करेंगे, तो रक्षा होगी।



यह भी पढ़े : व्यापार में सफलता के अचूक उपाय


तुलाः आर्थिक दृष्टि से समय मध्यम हैं, खूब मेहनत करने के बाद भी उतना लाभ नहीं होगा, जितना आप सोच रहे हैं। नौकरी-पेशा लोगों के लिए समय ज्यादा अच्छा है। व्यापार-व्यवसाय में भी समय तो अच्छा है, परन्तु कठिनाईयां बहुत हैं। जितनी आवश्यकता है, उतना धन आपके पास नहीं है, जिसके कारण योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए बहुत शुभ समय है और उनके जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। प्रेम-संबंधों को गंभीरता से लें और उसमें हल्कापन नहीं आने दें। आज किसी अच्छी दावत में शिरकत करना पड़ सकता है। गरिष्ठ भोजन खाने को मिलेगा।

वृश्चिकः राशि पर स्थित मंगल आपको अनन्त साहस देंगे और आप बड़े फैसले करेंगे। काम बहुत ज्यादा हो जायेगा, परन्तु उसी अनुपात में आपको लाभ भी होगा। शारीरिक दृष्टि से थका हुआ महसूस करेंगे। वाहन संबंधी थोड़ी सी असुविधा हो सकती है, परन्तु फिर भी सब काम समय पर बन जायेंगे। आज यात्रा का त्याग बिल्कुल कर दें, क्योंकि उसके अच्छे परिणाम नहीं आयेंगे। बिना किसी कारण घरेलू कलह से परेशानी उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के नाम से काम-काज में सफलता मिलेगी। उन्हें कुछ नया भी मिल सकता है। सांस और त्वचा की एलर्जी से सावधान रहें। धन-प्रबंध में कुछ दिन लगेंगे।

धनुः आज दिन भर कोई न कोई परेशानी चलती रहेगी। खर्चें बढ़ गये हैं और उसके अनुरूप लाभ नहीं होगा। कई बातों को लेकर मन में अनिश्चय रहेगा। वाहन या भूमि संबंधी मामलों में काम आगे बढ़ेगा। यात्रा लाभ दे सकती है, यदि उसका व्यवसाय से संबंध हो। जीवनसाथी के लिए समय मध्यम है, परन्तु यदि प्रेम संबंध हैं, तो आज आपकी परीक्षा का दिन है। कोई जरा-सी तुनक मिजाजी गंभीर समस्या को जन्म दे सकती है। संबंधों को बचाये रखने के लिए आज जितना कम संपर्क हो, उतना ही अच्छा है। आय और व्यय में अच्छा मुकाबला रहेगा परन्तु आप वहीं के वहीं रहेंगे। स्त्रियों के विवादों से दूर रहें।

यह भी पढ़े : शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल


मकरः आज काम-काज में थोड़ी गति आयेगी और ऐसी तकनीकी लोग मिल जायेंगे, जिनके कारण से काम रूका पड़ा है। कोई पुराना सौदा रंग ला सकता है और आर्थिक लाभ हो सकता है। कानूनी झगड़ों से सावधान रहें, यदि आज कोई भी विवाद हुआ तो सरकारी लोगों से बिल्कुल मदद नहीं मिलेगी। घर में कलह के पूरे आसार हैं। कोई भी लापरवाही कष्टप्रद हो सकती है। शत्रुओं से विवाद में आपकी हार तो नहीं होगी, परन्तु अब मामला कानूनी बनता है, तब सावधानी बरतें। भूमि-भवन या वाहन के मामले में प्रगति हो सकती है। निजी संबंधों में कुछ अच्छे क्षण आ सकते हैं। मित्र आर्थिक मदद कर सकते हैं।


कुंभः नौकरी या व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, परन्तु कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। व्यावसायिक संबंधों को बचाये रखना जरूरी है, इसके लिए आपको अतिरिक्त कोशिश करनी होगी। संतान की तरफ से थोड़ा-सा चिंतित रहेंगे और उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। इन दिनों संतान का मन पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल नहीं है और यदि वे बालिग हैं, तो टिककर काम करने में बाधा बनी रहेगी। बड़े भाई-बहिन के लिए यह समय अच्छा नहीं है और उनको आज किसी समस्या का समाधान नहीं मिल पायेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो बाॅस प्रसन्न रहेंगे और कोई प्रशंसा मिल सकती है। आज कार्य संपादन उच्च कोटि का रहेगा।


मीनः आज का दिन मध्यम रहेगा, क्योंकि सब-कुछ ठीक चलते हुए भी एक-दो समस्या उभर कर सामने आयेंगी। माता की तरफ से बहुत चिंता रहेगी। मजबूरी में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य रक्षा के लिए दवाईयां खानी ही पडेंगी। जीवनसाथी के नाम से चल रहे व्यवसाय में थोड़ा लाभ हो सकता है, परन्तु एक समस्या लगातारी बनी ही रहेगी। आज कोई अपयश देने वाली बात आ सकती है। घर की कलह के कारण भी ऐसा हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में आपका कोई गलत निर्णय आपको संकट में डाल सकता है, सावधानी बरतें। आज गरिष्ठ भोजन खाने को मिलेगा और आप संकोच करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर