स्वतंत्रता दिवस - 2019 - राज्यपाल ने झण्डारोहण किया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 अगस्त 2019, 3:15 PM (IST)

जयपुर। प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गुरूवार को यहां राज भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झण्डारोहण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल कल्याण सिंह व प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती रामवती देवी ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय में सैकण्डरी परीक्षा में वरीयता में प्रथम तीन छात्र-छात्राओं रिंकी दास, अंजली रॉय और सुब्रोतो रॉय को पुस्तकों का सैट प्रदान कर सम्मानित किया। सिंह और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रामवती देवी ने विद्यार्थियों और राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिठाई वितरित कीे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे