राजकीय भवनों और संस्थाओं में ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 अगस्त 2019, 2:51 PM (IST)

जयपुर। 73वें स्वाधीनता दिवस 2019 के अवसर पर उच्च न्यायालय, विधानसभा भवन, शासन सचिवालय सहित विभिन्न राजकीय भवनों एवं संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस को समारोहपूर्वक मनाया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक ने किया झंडारोहण

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक ने प्रातः 8.30 बजे जयपुर उच्च न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिकारीगण, अधिवक्तागण और कर्मचारी मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विधानसभा में ध्वजारोहण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरूवार को विधानसभा भवन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की कल्पना करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद भारत के जिस संविधान की संरचना की गई उसके प्रति देश के हर नागरिक को समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतवासी अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्योें के प्रति भी जागरूक होंगे तो मुझे आशा है कि हम आने वाले समय में संसदीय लोकतंत्र के माध्यम से विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढेंगे और दुनिया में भारत देश को बुलंदियों पर पहुचाने में कामयाब होंगे ।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधानसभाकर्मियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री हर्षिता सोलंकी के ए वतन आबाद रहे तू देशभक्ति गीत से हुई । कार्यक्रम में श्री गुरूमिन्दरर सिंह पूरी रोमी ने ऎ मेरे प्यारे वतन एवं श्री मदन लाल ने ये आन तिरंगा है गीत प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी के आकर्षण का केन्द्र लघु नाटिका वीर सपूतों के बलिदान की कहानी रही जिसमें सर्वश्री राम अवतार बागडा, पवन सामरिया, हिमांशु बंसल, नितिन शर्मा, भीम सिंह मीणा, सुरेश चौधरी, महेश कुमार जांगिड, हरीश नाथ, सुश्री अपेक्षा शर्मा एवं सुश्री अजरा रहमान ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।


विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। राजेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन एवं दुर्गादास मूलचन्दानी ने कार्यक्रम का संचालन किया । इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अपने मालवीय नगर स्थित निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।


मुख्य सचिव ने किया ध्वजारोहण

देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता ने मुख्य सचिव निवास पर राष्ट्र ध्वज फहराया और पुलिस गारद की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान हुआ।

इस अवसर पर गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई, शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां वितरित कर सभी का मुंह मीठा करवाया।


अपेक्स बैंक प्रशासक ने किया झंडारोहण

अपेक्स बैंक के प्रशासक एवं प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार ने प्रातः 8.00 बजे अपेक्स बैंक परिसर में झंडारोहण किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक इन्दर सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी को मिठाई वितरित की गई।

राजफैड प्रशासक ने किया झंडारोहण

राजफैड के प्रशासक एवं प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार ने प्रातः 8.30 बजे राजफैड परिसर में झंडारोहण किया। इस अवसर पर राजफैड के प्रबंध निदेशक ज्ञानाराम एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।











सहकार भवन में रजिस्ट्रार ने किया ध्वजारोहण
सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज कुमार पवन ने प्रातः 8.00 बजे नेहरु सहकार भवन पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।



कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया ध्वजारोहण

स्वाधीनता दिवस पर राजस्थान राज्य( आईएलडी) कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित के. पंवार ने विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निदेशक कौशल शिक्षा प्रो. अशोक नगावत, कुलसचिव देवेन्द्र शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्यारे मोहन त्रिपाठी, निदेशक छात्र कल्याण वीके माथुर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राजस्थान आवासन मंडल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष एवं प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास  भास्कर सावंत ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इसके  पश्चात राष्ट्रगान हुआ।  सावंत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आवासन मंडल के सचिव  राजीव जैन सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


शिक्षा संकुल में ध्वजारोहरण

प्रमुख शासन सचिव डॉ. आर. वेंकटेश्वरन ने गुरूवार को शिक्षा संकुल परिसर में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

श्रम विभाग मुख्यालय पर ध्वजारोहण

श्रम विभाग मुख्यालय जयपुर में स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में श्रम आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने प्रातः 8.00 बजे ध्वजारोहरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस पर शुभकामनाएं दी।