दिल्ली में 29 अक्टूबर से महिलाओं के लिए DTC बसों का सफर फ्री, केजरीवाल का ऐलान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 अगस्त 2019, 1:12 PM (IST)

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के मौके पर गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर (भैया दूज) से राजधानी की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

दिल्ली सरकार मेट्रो से भी सफर फ्री करने कि मांग कर रही है। साथ ही केजरीवाल ने देशभक्ति को लेकर भी काफी जोर दिया। केजरीवाल ने कहा कि हमें आम तौर पर देश याद नहीं रहता। लोगों को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या भारत-पाकिस्तान का मैच होने पर ही देश का ध्यान आता है। बच्चे स्कूलों में कई विषय पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें देशभक्ति के जज्बे के बारे में नहीं बताया जाता।

अब सभी स्कूलों में देशभक्ति का पाठ्यक्रम होगा। देश और परिवार के बीच हमें देश को तरजीह देनी चाहिए। आजादी के 72 साल बाद हम सोच भी नहीं सकते कि कितने बलिदान दिए गए। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने लंबा संघर्ष किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे