कंगना को अच्छा महसूस करवाता है स्वच्छ भारत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 अगस्त 2019, 12:27 PM (IST)

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कहना है कि लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखते देख उन्हें अच्छा लगता है और इसके साथ ही कंगना ने दूसरों से भी इसे पालन करने का आग्रह किया है।

स्वच्छ भारत अभियान के एक नए विज्ञापन में कंगना साड़ी में नजर आ रही हैं। कंगना का कहना है कि यह देखकर अच्छा लगता है जब लोग कूड़ा फेंकने के लिए अपने आसपास कूड़ेदान की तलाश करते हैं, जब वे कूड़ा उठाने के लिए नीचे झूकते हैं और जब लोग उनके आसपास गंदगी फैलाने से दूसरों को रोकते हैं।

कंगना ने लोगों से यहां-वहां कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

कंगना के मैनेजर और उनकी बहन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है : ‘‘कंगना फॉर हैशटैग स्वच्छ भारत अभियान!
हैशटैग स्वच्छ सर्वेक्षण 2020।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...